फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hard up offices in the building hung

धनाभाव में लटका कार्यालयों का निर्माण

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hard up offices in the building hung
worke - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  धनाभाव में सीएमओ कार्यालय को छोड़कर कलक्ट्रेट, विकास भवन,  जिला अस्पताल, जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों का  कार्य अधर में लटक गया है। कलक्ट्रेट कार्यालय की दूूसरी किश्त की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद धनराशि जिला मुख्यालय को प्राप्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर किनारे ग्राम मुंडेट की भूमि में जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, गोहरनी गांव कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, जिला जज न्यायालय, भैंसवाल गांव में एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला कारागार व बधेव गांव की भूमि में जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास  प्रस्तावित हैं। जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिलास्तरीय अधिकारियों  के आवास, एसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन के निर्माण के लिए प्रथम किश्त दस माह पूर्व जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट की चारदीवारी का कार्य पूरा हो गया है। पानी की टंकी के निर्माण समेत अन्य कार्य अधूरे पड़े हैं।  विकास भवन की चारदीवारी व प्रथम मंजिल की दीवारों का कार्य भी पूूूरा हो गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों की चारदीवारी व नींव का कार्य भी पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की चारदीवारी निर्माण व प्रथम मंजिल का कार्य पूरा हो गया है।  सीएमओ कार्यालय की प्रथम मंजिल की छत पूरी होकर दूसरी मंजिल  की दीवारों का   निर्माण कार्य चल रहा है। छत का कार्य अधूरा है। एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन का कार्य शुरू नहीं    हो पाया है।  डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने बताया    कि  विकास भवन, कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल की प्रथम किश्त समाप्त हो चुकी है।

दूसरी किश्त की मांग शासन को भेजी गई थी। जिसमें कलक्ट्रेट कार्यालय भवन  निर्माण के लिए दूसरी किश्त की धनराशि की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई  है। किंतु धनराशि जिला मुख्यालय को प्राप्त नही हो पाई है। 

जिला अस्पताल, विकास भवन की दूसरी किश्त जारी नहीं हो         पाई है। सीडीओ यीश़ु रूस्तगी ने बताया कि विकास भवन की दूूूूसरी किश्त के लिए रिमाइंडर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय के लिए          अभी फिलहाल पर्याप्त बजट है। ड्रग्स वेयर हाउस के लिए उत्तर प्रदेश शासन से डेढ़ करोड़ रुपये  की धनराशि प्राप्त हुई है। शीघ्र  जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय की भूमि में ड्रग्स वेयर हाउस का निर्माण कराया जाएगा। 

दो पुलों के निर्माण के लिए नहर का पानी रोका 

शामली।  ग्राम गोहरनी के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत दर्जनों कार्यालयों का निर्माण प्रस्तावित है। दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर पार  बधेव गांव के जंगल में जिलास्तरीय अधिकारियों के  आवासों का निर्माण होना है।


कार्यालय एवं आवासों में आने जाने के लिए दो नए पुलों को छह माह पूर्व उत्तर प्रदेश शासन स्वीकृत कर चुका है। नहर   खंड द्वारा दोनों नए पुलों के निर्माण के लिए नहर के एक साइड का पानी रोककर गड्ढे बनाकर उसके चारो ओर मिट्टी व रेत के कट्टे लगाए गए   हैं। नहर खंड के अधिशासी अभियंता वीर पाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही   दोनों पुलों का निर्माण किया जाएगा। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली     नहर पटरी की चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed