फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Harassment of teachers will not be allowed

शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा

Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Harassment of teachers will not be allowed
ऊन में शिक्षक संघ के चुनाव में नव नियुक्त अध्यक्ष प्रधानाध्यापक नीरज कुमार व महामंत्री का स्वाग? - फोटो : SHAMLI
शामली, ऊन। ब्लॉक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक ऊन इकाई के अध्यक्ष के रूप में प्राथमिक विद्यालय दथेड़ा के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार बड़सर को चुना गया। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष नितिन पंवार ने कहा कि किसी भी स्तर पर शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जिला संयोजक आदेश पंवार ने संगठनों में कर्मठ व ईमानदार लोगों को चुनने की पैरवी की। बैठक में जिला महामंत्री पीयूष कुच्छल, अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक ऊन के अध्यक्ष अनिल वर्मा, मंत्री सुबोध शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिला संयोजक आदेश पंवार, संरक्षक अश्वनी कुमार, प्रमोद शर्मा, नीटू सरोहा, प्रवीन कुमार, विभा रानी, अक्षय कुमार, संदीप मलिक, खुशहाल सिंह, अंकित गर्ग, अनुज पंवार, वीरसैन चौहान आदि अध्यापक मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक बासोराम शर्मा ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed