शामली। डीएम जसजीत कौर ने हरड़ फतेहपुर गांव में गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था संतोषजनक न होने केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। उन्होंने कम गेहूं खरीद होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पुराने किसानों से वार्ता करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने ग्राम सिक्का, हरड़ फतेहपुर, महावतपुर गांव में गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हरड़ फतेहपुर में गेहूं क्रय केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था संतोषजनक न होने पर केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। गेहूं खरीद कम होने पर सभी केंद्र प्रभारियों को पुराने किसानों से वार्ता करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराने के निर्देश दिए।