फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Har har Mahadev temple on Maha Shivaratri coined

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूराो /अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev temple on Maha Shivaratri coined
culturla - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ऊन/कैराना/थानाभवन। महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे से जिले भर के शिवालयों में आस्था, श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की पूजा, अर्चना की। 
विज्ञापन


शहर के हनुमान धाम, शिवचौक, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैैराना रोड गुलजारी वाला शिवमंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुभरी देवी मंदिर, ठाकुर द्वारा, माजरा रोड भाकूवाला शिवालय, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, टंकी रोड स्थित  माता वैष्णो देवी भैरव मंदिर, रेलपार स्थित मां दुर्गा शिव मंदिर, सदाशिव मंदिर व रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, गोशाला रोड पर सती मंदिर में सुबह चार बजे से महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए महिलाएं, बच्चे व पुरुषों आदि श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव, बोल बम-बम, ओम नम: शिवाय के जयघोष से गूंज उठे। 
विज्ञापन


गंगा जल, दूध, शहद, दही, बेल पत्र पंचामृत से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। शिव चालीसा, आरती, शिवस्त्रोत का पाठ किया गया। इस मौके पर चुलाई के लड्डू, सेव, केला, गुड़ लड्डू अर्पित करके घर, परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मनोकामनाएं मांगी गई । दोपहर बाद भी शिवालयों में विद्वान पंडितों द्वारा महारूद्राभिषेक एवं पूजन किया गया। शाम के समय भगवान आशुतोष की आरती उतारी गई। महाआरती में शहर के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के समय पुलिस की व्यवस्था की गई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


   शहर के अजुध्या चौक पर श्री शिवसैन मंदिर खारा कुंआ के प्रांगण में भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती के विवाह की वर्षगांठ पर राजेंद्र चोटा एंड पार्टी द्वारा भगवान शिव शंकर  के भजन प्रस्तुत करके बाबा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में भगवान शिव की झांकी प्रस्तुत की गई। भजन संध्या के बाद दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान आशुतोष का पूजन पंडित संतोष तिवारी की ओर से प्रबंध समिति की ओर से कराया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव की आरती उतारकर किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सुधीर नैयर, किरणपाल,  दिनेश चौहान का सहयोग रहा। 

ऊन में जलाभिषेक के साथ कई जगहों पर भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शिवपुरी मोहल्ले में स्थित मंदिर और गांव गागौर कीकाठा नदी पर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। पूजा अर्चना के बाद में धार्मिक सेवा समिति के सदस्य जय कुमार ,मनोज सैनी, दुर्गेश शर्मा, अभिलाष शर्मा, अनिल कुमार आदि ने सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया।

थानाभवन में महाशिवरात्रि पर नगर और क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। आर्य समाज मंदिर में ऋषि बोध उत्सव मनाया गया। प्राचीन मंदिर जस्सूवाला एवं मंदिर श्रीकचोरीनाथ, बालाजी मंदिर, राज्जो की मोरी, हनुमान मंदिर मौ. हकीमान, ठाकुर द्वारा, मंदिर श्रीदेवी भवन सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं, आर्यसमाज मंदिर प्रांगण में हवन और प्रवचन ऋषि बोध उत्सव मनाया गया।  पुरोहित ने समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संजय गोयल, देवदत्त आर्य, ब्रहमपाल, विवेक, विमल आर्य, उमेश गोयल, आर्य कन्या पाठशाला की प्राचार्या, अध्यापिकाओं व छात्राओ ने भाग लिया। 

कैराना में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। क्षेत्र के शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं कस्बे के सिद्धपीठ प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में सायं 7 बजे भोले की महाआरती के पश्चात भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में सवेरे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हुए शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाते हुए जलाभिषेक किया। 

वहीं प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भोले बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और रात में भव्य जागरण हुआ।

भोले बाबा को रिझाने की रही होड़
गढ़ीपुख्ता/झिंझाना।  गढ़ीपुख्ता और झिंझाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। गढ़ीपुख्ता के प्राचीन शिव मंदिर शिवपुरी में शिवलिंग पर श्रृद्धालुओं द्वारा सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया गया।

मोहल्ला रविदासपुरी में तृमकेश्वर महादेव शिवमंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक किया। बेलपात्र, बेर, गंगा जल चढ़ाकर अपने परिजनों की सुख-शांति समृद्धि की कामना की। इसके बाद हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हलवे पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान योगी बाबा कमलनाथ, कर्मवीर, कमल, विनोद, अतुल कुमार, मोहन लाल, सुरेश, डॉ. सुभाष, रवि कुमार, देवेंद्र, कर्मवीर, सोनू, अमित आदि मौजूद रहे। वहीं गढ़ीपुख्ता के क्षेत्र गांव हथछौया में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया।


गढ़ी अब्दुल्ला खां, मानकपुर, दुल्ला खेडी, राझड, मालैंडी, ताना आदि गांवों में श्रृद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। झिंझाना में मुख्य बाजार स्थित शाकुंभरी शिव मंदिर, मोहल्ला सरावज्ञान में पंचमुखी शिव मंदिर, पीठ बाजार स्थित रामश्याम मंदिर, बस स्टैंड स्थित भूमिया खेड़ा शिव मंदिर के साथ मोहल्ला ताड़वाला व दरगाहपुर रोड नई बस्ती स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने शिव का जलाभिषेक कर नमन किया। सभी मंदिरों को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed