फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Har-Har Gange accompany dip

हर-हर गंगे के साथ लगाई डुबकी

Mon, 14 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 14 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Har-Har Gange accompany dip
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना/शामली। कार्तिक पूर्णिमा केे अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया। यमुना नदी किनारे सजे मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पानीपत रोड यमुना नदी पुल पर सुबह पांच बजे से ही हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया और पूजा अर्चना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया। बाबा भोलेनाथ के मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल व हलवे के प्रसाद का आनंद लिया। वहीं यमुना तट के किनारे तथा पुल के पास लगे मेले में दुकानों से श्रद्धालुओं ने प्रसाद के साथ ही यमुना में अर्पण करने के लिए फूल आदि की खरीदारी की। 
विज्ञापन


यमुना नदी में स्नान के साथ ही श्रद्धालुओं ने पितृों का पूजन कर दीपदान भी किया। मेले में खेल खिलौनों की दुकानों से बच्चों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने नौका विहार का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल पर बनी जाम की स्थिति
यमुना नदी पुल पर सोमवार दोपहर जब वाहनों की संख्या बढ़ गई, तो वहां ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो गई। क्योंकि पुल के पास           ही सड़क किनारे प्रसाद, खिलौने और अन्य दुकानें सजी हुई थीं। काफी देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक एक करके वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया। 

बिड़ौली पुल के पास भी रही भीड़ ः करनाल रोड स्थित बिड़ौली यमुना नदी पुल पर भी सोमवार सुबह से ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई। यूपी सीमा के सटे झिंझाना और ऊन क्षेत्र के गांवों के अलावा करनाल (हरियाणा) के श्रद्धालुओं की काफी संख्या रही।

गोताखोरों ने दो लोगों को बचाया
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर हरियाणा निवासी विकास कुमार और उसकी चाची स्नान करते समय यमुना में डूबने लगी थी। आसपास के लोगो द्वारा शोर मचाने पर यमुना पर मौजूद गोताखारो ने उन्हें बचाया। गोताखोर राधेलाल ने बताया कि नदी से बाहर निकालने के बाद विकास और उसकी चाची अपने घर लौट गए। इसके अलावा पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए चौकस रही और गश्त करती रही।

सूखा रहा संगम, श्रद्धालुओं में रोष 

जलालाबाद। गंग नहर में पानी न होने की वजह से श्रद्धालुओं को बिना स्नान के ही लौटने को मजबूर होना पड़ा।  क्षेत्र के ग्राम गंदेवडा गंग नहर यमुना नहर संगम घाट पर पिछले काफी दिन से पानी नहीं हैं। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भी वहां पानी नहीं रहा। 


इसकी जानकारी न होने के कारण काफी लोग स्नान करने के लिए संगम घाट पर पहुंचे, मगर पानी न होने की वजह से श्रद्धालुओं को बगैर स्नान किए ही लौटना पड़ा। संगम घाट पर पानी न होने से सिंचाई विभाग के प्रति लोगों में रोष रहा। क्योंकि गंगनहर और यमुना नहर का पानी वहां पहुंचाना सिंचाई विभाग की ही जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed