फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Har Ghar Aangan Yoga program started

Shamli News: हर घर आंगन योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Sat, 10 Jun 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Har Ghar Aangan Yoga program started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के प्राचीन श्री जगन्नाथ बाला जी धाम मंदिर में नौवे योग दिवस सप्ताह के तहत हर घर आंगन योग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शनिवार को योगाचार्य अंकित पुंडीर ने सूर्य नमस्कार योग क्रिया कराते हुए साधकों को बताया यह योग क्रिया घर पर बड़े आसान तरीके से सकते हैं। इस साधना से पैर की उंगली से सिर तक की साधना होती है। उन्होंने इस क्रिया से शरीर को होने वाले लाभ को विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय की परिस्थिति को देखते हुए विशेष यौगिक क्रियाओं द्वारा रोगों के निवारण के बारे में जानकारी दी। मोटापा, मधुमेह, उदर रोग, कमरदर्द, मानसिक तनाव (अवसाद), अथराइटिस (जोड़ो का दर्द), हदय रोग, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप आदि रोगों के इलाज के बारे में भी बताया। योग शिविर में विकास मेहता, सुशील अग्रवाल, विजय शर्मा, राजीव कुमार, सचिन कुमार, अंकुर तायल, सतीश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed