{"_id":"6450f7955f1bed81880a9548","slug":"happy-to-be-selected-in-under-14-team-of-onik-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2523-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ओनिक के अंडर-14 टीम में चयन पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ओनिक के अंडर-14 टीम में चयन पर खुशी
विज्ञापन
-मेपल्स एकेडमी का खिलाड़ी है ओनिक राणा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ी ओनिक राणा का उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। खिलाड़ी के चयन पर एकेडमीम में खुशी का माहौल है।
मेपल्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया यूपीसीए की तीन मई से 22 मई तक मेरठ में होने वाली अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए अंडर-14 की घोषित टीम मेें मेपल्स एकेडमी शामली के खिलाड़ी ओनिक राणा का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी कस्बा बनत के निवासी हैं, उनके पिता सेना में राजस्थान में तैनात हैं। पिछले कई साल से ओनिक राणा ने मेपल्स एकेडमी में ही क्रिकेट की बारीकियां कोच सन्नी सिंह के मार्गदर्शन में सीखी हैं। खिलाड़ी का चयन होने से एकेडमी में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर को-आर्डिनेटर विनय कुमार को सभी कोच नागेंद्र, सन्नी धीमान, रॉकी देशवाल, संदीप, रोहित, पंकज, आजम, रजत, फरमान और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने चयनित खिलाड़ी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।