फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Happy on Mohsin Choudhary becoming the chairman of Haj Committee

मोहसिन चौधरी के हज कमेटी का चेयरमैन बनने पर खुशी

Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Happy on Mohsin Choudhary becoming the chairman of Haj Committee
गुर्जरपुर टपराना निवासी मोहसिन चौधरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शामली जिले के गांव गुज्जरपुर टपराना के मूल निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहसिन चौधरी को हरियाणा में हज कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर पहुंचकर समर्थकों व परिचितों ने बधाई दी और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा के चंडीगढ़ में दो दिन पहले हज कमेटी के सदस्यों की हुई बैठक में शामली जिले के गांव गुज्जरपुर टपराना निवासी मोहसिन चौधरी को हरियाणा हज कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया। उनके मनोनीत होने पर परिवार व समर्थकों में खुशी का माहौल है। मोहसिन चौधरी शामली जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। उनके चेयरमैन मनोनीत होने पर समर्थकों, परिचितों ने उनके गांव गुज्जरपुर में पहुंचकर परिजनों को बधाई दी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनवार चौधरी, अशरफ चौधरी, इलियास चौधरी, आर्यन चौधरी, अमरीश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed