{"_id":"5929d0624f1c1b267b5360b4","slug":"hanumanadham-will-be-on-the-darshan-of-jyothirlinga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानधाम पर होंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमानधाम पर होंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हनुमान धाम पर मंदिरों की श्रंखला में भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर का नक्शा उज्जैन के इंजीनियरों से तैयार कराया गया है।
शहर के बीचोंबीच हनुमानधाम पर मंदिरों की श्रंखला है। यहां पर रुद्रावतार हनुमान मंदिर के साथ ही भगवान जगन्नाथ, झुंझनू वाली माता, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, राम दरबार, मां गंगा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान नामदेव, शनिदेव सहित विभिन्न देवताओं के भव्य मंदिर बने हुए हैं।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में तालाब के बीचोंबीच भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर हनुमानधाम की भव्यता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का नक्शा उज्जैन के इंजीनियर श्रीकांत वेशमपायन ने तैयार किया है। मंदिर का निर्माण कमल की आकृति पर हो रहा है, जिसमें चारों तरफ 12 ज्योतिर्लिंग के मंदिर होंगे, उनके बीच (विगृह) में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित होगी।
प्रतिमा करीब 51 फुट ऊंची होगी। इस निर्माण में कथा वाचक अरविंद दृष्टा का विशेष सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर इंजीनियर ललित शर्मा निर्माण की देखरेख कर रहे हैं।