{"_id":"5e8b639d8ebc3e72b85c2ba4","slug":"hanuman-jayanti-on-wednesday-will-worship-in-homes-shamli-news-mrt476761323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को हनुमान जयंती, घरों में करेंगे पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को हनुमान जयंती, घरों में करेंगे पूजा अर्चना
विज्ञापन

शामली। बुधवार को हनुमान जयंती पर पर लोग घरों में ही पूजा अर्चना करेंगे। लॉकडाउन के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहने से हवन, भंडारे, जागरण, शोभायात्रा कार्यक्रम नही हो पाएंगे। सुबह मंदिरों में पंडितों द्वारा बजरंग बली की पूजा अर्चना के साथ सवा मन का प्रसाद चढ़ाकर कपाट बंद कर देंगे।
चैत्र पूर्णिमा पर श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। शहर में कई संस्थाएं एवं मंदिरों में भव्य कार्यक्रम कराए जाते हैं। लेकिन इस बार कोई कार्यक्रम नहीं होगा। मंदिर श्री हनुमान धाम, करनाल रोड स्थित श्रीबालाजी धाम पर सिर्फ पंडित ही पूजा अर्चना करेंगे। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी बताते हैं कि सुबह छह बजे मंदिर में पंडितों द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद सवा मन प्रसाद चढ़ाने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। श्री हनुमान जयंती होने पर लोग घरों में ही पूजा अर्चना करेंगे।