फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hanuman Jayanti celebrated with a pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with a pomp in the district
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ बाबरी। जिले भर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अखंड रामायण पाठ, संकटमोचन महायज्ञ एवं विशाल भंडारे आयोजित करके  हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया  गया। बाबरी में हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन


मंगलवार को फूलों से सजाए गए मंदिर हनुमान धाम पर श्री हनुमान युवा संघ के तत्वावधान में 27 घंटे का अखंड रामायण का पाठ का समापन हुआ। छप्पन प्रकार के भोग, सवा मणी का भोग लगाया गया। महाआरती मंदिर समिति के अध्यक्ष  सलिल द्विवेदी ने कराई। भंडारे में हजारों  श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


बाबा का पूजन पंडित प्रभु शंकर शास्त्री, पंडित धीरज मोहन शास्त्री ने किया। संयोजक जोगेंद्र पाल सेठी रहे। नमन कर्णवाल, गुरुशरण, विपुल रुहेला, आकाश कौशिक, अमित गर्ग, लोकेश गोयल, पुनीत जैन, भानु बंसल, विष्णु दत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, हर्षित, संदीप नामदेव, लाल सिंह लचक, रमेश रामायणी, नवीन अरोड़ा, मनोज मित्तल का विशेष सहयोग  रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल रोड स्थित श्रीबालाजी धाम को रंगीन रोशनी से सजाया गया। श्रीबालाजी का विशेष पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया।  11 कुंडीय संकट मोचन महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उधर, बाबरी गांव में श्रीदुर्गा मंदिर से हनुमान जी की विशाल  शोभायात्रा निकाली गई, जो वापस मंदिर में ही समाप्त हुई।
इस मौके पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। हनुमान जी और रामदरबार की भव्य झांकियां शामिल रही। 

इस मौके पर शुभम बंसल, शंशाक गोयल, शौर्य मित्तल, मनमोहन मित्तल, आलोक कुमार, आकाश कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा। 
धूमधाम से मनाया गया बालाजी जन्मोत्सव ः थानाभवन।  बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बालाजी जन्मोत्सव आयोजन समिति बालाजी धाम के तत्वावधान में निकाली गई। बालाजी धाम से निकाली गई शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ राज्यमंत्री सुरेश राणा की धर्मपत्नी  नीता राणा, चेयरमैन संजय शर्मा, संदीप जिंदल, संजय कश्यप ने भगवान बालाजी की आरती कर किया। बालाजी धाम से आकर्षक झांकियांे से सुसज्जित शोभा यात्रा निकाली गई। 

 युवाओं ने ढोल तासे की थाप व डीजे की धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए अबीर गुलाल की होली खेली। अनिल अग्रवाल, संजय कश्यप, संदीप जिंदल, अंकुर राणा, सचिन गोयल, अश्वनी गोयल, प्रेमचंद, दीपक अध्यापक, अक्षय गोयल, सुरेंद्र गर्ग, सन्नी जिंदल, डा. रामअवतार गर्ग, ब्रिजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। 

बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया 
जलालाबाद। जलालाबाद के राम मंदिर में श्री बाला महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महाआरती का आयोजन राम मंदिर सेवा समिति द्वारा किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गांधी चौक मैदान में हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बाल रुप हनुमान महाराज का फूलों से दरबार सजाया गया।


कस्बे की सुंदरकांड समिति द्वारा संगीतमय अखंड  सुंदरकांड किया गया। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में स्वामी विवेकानंद महाराज ने हनुमान के बाल रुप चरित्र की व्याख्या की। कार्यक्रम में भगवान की झांकियां भी सजाकर दर्शन कराए। भगवान की आरती के साथ प्रार्थना, शांति पाठ, धर्म जयकारे लगाए और भोग के साथ प्रसाद बांटा गया।  सुंदरकांड समिति, महिला सर्कीतन मंडल व अवनीश आहुजा, मदन लाल आहुजा, राजेंद्र भगत, राजेंद्र  शर्मा, राजकुमार रुहेला, सचिन जैन, रोमिल वालिय, बोधराज नारंग, श्याम सुंदर दास, देवेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राखी, पूनम, वंदना शर्मा, कोमल शर्मा, शालिनी उपाध्याय, नमीता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed