{"_id":"5913624a4f1c1baa7c8534c7","slug":"handpump-imposed-for-passengers-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए लगाए गए हैंडपंप ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए लगाए गए हैंडपंप ठप
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
problem
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। बिड़ौली से चौसाना के बीच बस स्टैंडों के आसपास यात्रियों को पेयजल आपूर्ति के लिहाज से लगाए गए हैंडपंप कई साल से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जल निगम से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को खराब हैंडपंप ठीक कराने में कोई रुचि दिखाई नहीं दे रही।
चौसाना में बिड़ोली-गंगोह तथा ऊन-शामली बस स्टैंड पर बिजलीघर के पास छह वर्ष पूर्व सरकारी हैंडपंप लगाया गया था। वह हैंडपंप कई साल से खराब है। बसों के इंतजार में खड़े रहने वाले यात्रियों को इसी हैंडपंप से पानी मिलता था, लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण लोग परेशान रहते हैं। वहीं, ईदगाह के पास लगा हैंडपंप भी कई साल से खराब पड़ा है।
इसके अलावा सुंदरनगर बस स्टैंड, जिजौला के पास ताहिर के खेत के पास लगा हैंडपंप तथा खोडसमा ऊन मोड पर लगा हैंडपंप भी कई साल से खराब पड़ा है। इस तरह चौसाना में अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब पड़े होने की वजह से लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। ग्रामीण हाजी हफीज का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव और ब्लाक कार्यालय पर कई बार शिकायत की गई, मगर हैंडपंप ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। जल्दी ही इस बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।