फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haji Colony streets filled with water, people upset due to broken roads

Shamli News: हाजी कॉलोनी की गलियों में भरा पानी, टूटी सड़कों से लोग परेशान

Wed, 23 Oct 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 23 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Haji Colony streets filled with water, people upset due to broken roads
शामली की हाजी कॉलोनी में टूटी सडक पर भरा पानी । संवाद
शामली। शहर की हाजी काॅलोनी के लोग टूटी सड़कों और गलियों में जलभराव से परेशान है। इसके अलावा कॉलेानी में जलापूर्ति की बड़ी समस्या है। पेयजलापूर्ति सुबह 6 से 7 बजे तक ही लोगों को मिल पाती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


हाजी काॅलोनी की आबादी 1500 से अधिक है। यहां पर सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ईंटें डाली गई है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। बरसात में लोग फिसलकर गिरते भी है। इसके अलावा जगह जगह नालों के अटे पड़े होने के कारण गलियों में जलभराव है। जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी गुलशेर का कहना है कि कई बार सड़क निर्माण की मांग विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, मगर सुनवाई नहीं की जा रही है।

आरिफ खान का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी पेयजलापूर्ति की है। सुबह 6 से 7 बजे तक की आपूर्ति मिल पाती है, इसके बाद दिनभर लोगों को हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद का कहना है कि नालों के अटे पड़े होने से गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण संक्रामक रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

नदीम का कहना है कि जल्द यदि कालोनी में सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया तो लोग आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। सुबह, दोपहर और शाम तीन समय पेयजलापूर्ति की मांग की है।


हाजी कॉलोनी में दिपावली के बाद सड़क निर्माण कराया जाएगा। पेयजल समस्या को भी दूर कराया जाएगा। कई स्थानों पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर छोड़ दिए गए हैं। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।

रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed