फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hadse mein kisan ki maut

हादसे में किसान की मौत हुई

Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
hadse mein kisan ki maut
थानाभवन में पलटी पड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली । - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन में शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहे किसान सहित तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


गांव महावतपुर निवासी चरण सिंह पुत्र भंवर सिंह बुधवार रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बजाज शुगर मिल में जा रहा था। गांव हरड़ फतेहपुर में टंकी के पास चरण सिंह का भतीजा धनेंद्र (43) और भाई राजेंद्र (46) खडे़ मिले। उन्हें देखकर चरण सिंह ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली और उनसे बातचीत करने लगा। इसी दौरान थानाभवन की ओर से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर और ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। चरण सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि धनेंद्र को ट्रक की चपेट में आने से गंभीर चोट लगी। राजेंद्र ने            भागकर जान बचाई। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


राजेंद्र ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने चरण सिंह और धनेंद्र को शामली के एक नर्सिंग होम में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धनेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनेंद्र के चाचा राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed