फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Had to give exam even to go home, jostle for seats in buses

Shamli News: घर जाने के लिए भी देनी पड़ी परीक्षा, बसों में सीट के लिए हुई धक्कामुक्की

Sun, 01 Sep 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Had to give exam even to go home, jostle for seats in buses
शामली में बस की सीट पाने की जद्दोजहद में जान जो​खिम में डालकर शीशे वाली ​खिड़की से घुसते अभ्यर्
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को घर वापसी के सफर में एक और परीक्षा देनी पड़ी। बस पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी, तो सीट के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। सीट न मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ा। बसों में सीट पाने की जद्दोजहद में अभ्यर्थी जान जोखिम में डालकर शीशे वाली खिड़की में अंदर घुसते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

कई मार्गों पर बसों की संख्या कम होने से अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ी। अधिक भीड़ होने की वजह से कई महिला अभ्यर्थी बसों के आसपास ही घूमती रही, लेकिन बस में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी बस अड्ड़े पर पहुंचे, तो अफरातफरी का माहौल हो गया। डिपो की सभी व्यवस्थाएं फेल हो गई।
विज्ञापन

शाम की पाली में दिल्ली और सहारनपुर की ओर जाने वाली बसों की कमी पड़ गई। अभ्यर्थियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। काफी समय बाद डिपो के अधिकारियों ने बसों की व्यवस्था कराई। जिसके बाद बस आते ही अभ्यर्थियों में सीट पाने के लिए अफरातफरी मच गई और बस की मेन खिड़की की जगह बस के शीशों से घुसे। वहीं राजस्थान व मध्य प्रदेश को जाने वाले अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन भी हाउसफुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed