{"_id":"6075e8878ebc3e590a005670","slug":"had-to-be-instructed-to-maintain-physical-distance-again-and-again-shamli-news-mrt5343647194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार शारीरिक दूरी के लिए देनी पड़ी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार शारीरिक दूरी के लिए देनी पड़ी हिदायत
विज्ञापन
कैराना खंड विकास कार्यालय पर बच्चे के साथ नामाकंन करने आती महिला
- फोटो : SHAMLI
बार-बार शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए देनी पड़ी हिदायत
कैराना। खंड विकास कार्यालय पर सुबह से ही नामांकन करने वालों की लाइनें लग गई थी। इस दौरान प्रत्याशी सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते नजर आ रहे थे। इस पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व बीडीओ डॉ. हरित कुमार ने कई बार कड़ी चेतावनी दी।
बिना मास्क के नहीं दिया प्रवेश
कैराना। खंड विकास कार्यालय पर नामांकन के दौरान मुख्य गेट पर पुलिस कर्मी नामांकन पत्र देखने के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे। इसके बाद कोविड हेल्प डेस्क पर तापमान की जांच व हैंड सैनिटाइजर कराया जा रहा था। कई महिला प्रत्याशी अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर नामांकन करने आ रही थीं। कंडेला निवासी एक ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायत की कि उसकी पुत्रवधू का नाम गांव की वोटर लिस्ट से गायब होने के बाद उन्होंने दोबारा नाम दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक भी उनकी पुत्रवधू का नाम लिस्ट के नहीं होने के कारण नामांकन पत्र जमा नहीं कराया जा सका। इस पर बीडीओ डॉ. हरित कुमार ने बताया कि कुछ ही देर में डाटा अपलोड हो जाएगा।
गर्मी में बच्चों को गोद में लिए बैठी रहीं महिलाएं
शामली। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ब्लॉकों में पहुंची। कई महिलाओं ने घूंघट में ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। भीषण गर्मी में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए बैठी रहीं। लंबी प्रक्रिया के चलते कई महिलाएं तो थककर जमीन पर ही बैठ गईं।

कैराना खंड विकास कार्यालय पर बच्चो को साथ लेकर आयी महिला प्रत्याशी- फोटो : SHAMLI

कैराना खंड विकास कार्यालय पर नामाकंन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराते एसडीएम उदभव त्रिपाठी ?- फोटो : SHAMLI

कैराना खंड विकास कार्यालय पर बच्चे को गोद में लेकर नामाकंन करने आयी मुस्लिम महिला- फोटो : SHAMLI

कैराना के कंडेला में वोटर लिस्ट में प्रत्याशी का नाम नही होने पर एसडीएम से वार्ता करता ग्रामीण- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन