{"_id":"58daa9b84f1c1b027c63f493","slug":"guruji-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी लगाने ही आते हैं गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी लगाने ही आते हैं गुरुजी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। क्षेत्र के गांव लांक के सरकारी स्कूलों की हालत बड़ी खराब है। किसी में शिक्षक ज्यादा तो बच्चे कम नजर आते हैं। किसी में बच्चे ज्यादा तो शिक्षक गायब मिलते हैं। स्कूलों की छत कई वर्षों से जर्जर पड़ी है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एक शिक्षक तो स्कूल में केवल हाजिरी लगाने के लिए ही आता है।
गांव के बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लेंटर की हालत इतनी खराब है कि बच्चे भी कई वर्षों से इसके बरामदे से निकलने में डरते हैं। प्रधानाध्यापक राजेंद्र ने बताया कि स्कूल में 48 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल में दो शिक्षक उपस्थित हैं, जबकि रजिस्टर में तीन की हाजिरी लगी हुई है। उन्होंने बताया कि एक अध्यापिका डिलीवरी नजदीक होने के कारण छुट्टी पर है। दूसरे शिक्षक का रिटायरमेंट के चार-पांच दिन ही बचे हैं। गांव का ही एक शिक्षक हरपाल सिंह हाजिरी लगाता है और अपने खेत मेें काम करने चला जाता है।
उन्होंने बताया कि शिक्षक शामली में रहता है। सुबह आकर हाजिरी लगाकर अपने खेत में काम करने के बाद चला जाता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उधर, इस मामले के बारे में बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि इसके बार में जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोप सही मिले तो शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की जर्जर हालत का भी इसी वर्ष समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नंबर चार के कक्ष में मिला कुत्ता
गांव लांक के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर चार में भी अनियमितताएं पाई गईं। जिसमें 35 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें से मंगलवार को केवल 12 बच्चे ही मौके पर मिले। कक्षा में कोई शिक्षक नहीं मिला। बच्चों के बीच कुत्ता बैठा मिला। सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और नामांकन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अनिता ने बताया कि अभी बच्चे कम ही आ रहे हैं।