फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Guru Purnima festival celebrated with pomp in the district

Shamli News: जिले में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

Tue, 04 Jul 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima festival celebrated with pomp in the district
- गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुओं के सम्मान, पूजा- अर्चना के साथ हुए भंडारे
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने किया यमुना में स्नान, दान
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली/ कैराना/ थानाभवन/ जलालाबाद। जिले भर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिरो में हवन, यज्ञ और पूजा की गई। इस मौके पर साधु संतों का सम्मान किया गया।
सोमवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पर शहर के कैराना रोड ,गुलजारी वाला शिव मंदिर में महंत शैलेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में हवन यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया। हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर शेलेंद्र गिरी महाराज को मंदिर समिति की ओर विशेष पूजा अर्चना करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेश धीमान,कुलदीप कांबोज, दीपक कौशिक एडवोकेट मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, शहर की पुरानी मंडी, गांधी गंज में प्रसिद्ध कथावाचक अरविंद दृष्टा का हरिकृपा ट्रस्ट की ओर से गुरु पूर्णिमा पर श्रीमद् भागवत कथा व्यास अरविंद दृष्टा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कैराना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा व यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्ध्य, अर्पण करने के साथ ही ब्राहमणों को दान दक्षिणा दी। सुबह पांच बजे से ही यमुना तट पर हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं को आना शुरू हो गया था। गुरूओं का भी सम्मान किया गया। वहीं, यमुना तट पर सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन कस्बे में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में संत गुरू को याद किया। मंदिर आश्रम पंचतीर्थी में पहुंचकर ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी अमरदेव जी महाराज गुरुजनों की पूजा अर्चना कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आश्रम पंचतीर्थी के महंत स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास का इस दिन जन्म दिवस मनाया जाता है। व्यास पूर्णिमा के मौके पर थाना भवन में स्थित आश्रम पंचतीर्थी में महंत स्वामी रामदेव के पास उनके काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे। रविदास मंदिर में हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

जलालाबाद कस्बे में गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्राचीन शिव मंदिर मीठी कुई आश्रम में स्थित ब्रह्मलीन 108 स्वामी नर्मदा गिरी जी महाराज की समाधि स्थल पर प्रातः पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा हवन कराया गया। जिसमे दूर दराज से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आहुति दी। स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया । जिसमे राम चरित्र मानस का पाठ, गीता पाठ, एवं सामूहिक रूप से हवन किया गया। गुरू के भजनों के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम शर्मा, बोधराज नारंग, राजपाल सैनी, पप्पू सैनी, राम पथिक, अवनीश आहूजा, श्याम सुंदर, कन्हैया शर्मा, पाल्ली सैनी, सचिन सैनी, धर्मवीर सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed