फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gunje mother at birth Jaykare

जन्मोत्सव पर गूंजे मां के जयकारे

Mon, 25 Jan 2016 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gunje mother at birth Jaykare
शामली/जलालाबाद/ऊन/ थानाभवन। श्री जय हनुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में माता शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव पर दूसरा विशाल भंडारे आयोजित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

 
शुभारंभ नगर के शिव चौक पर सुबह दस बजे मां दुर्गा देवी का नयनदीप परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा कन्या पूजन किया। चंद्रवीर सिंह निर्वाल द्वारा कन्याओं को उपहार दिए। मुख्य अतिथि विधायक पंकज मलिक, विधायक सुरेश राणा, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान रहे।
विज्ञापन


 भंडारे में मंडल के संरक्षक राममेहर गर्ग, सुभाष अग्रवाल, अरुण गोयल, अशोक कोरियर, अरुण गोयल, मनोज मित्तल, विनोद, विनोद वर्मा, रामकिशोर गोयल, चेतन मुंजाल, मुकेश सहगल, संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष विजय गोयल, अनिल मंगल, रजत गोयल, अश्वनी मित्तल, नितिन अग्रवाल, मोंटी, नितिन नामदेव, तरुण संगल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड पर श्री सत्यनारायण मंदिर में माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। विशेष पूजा अर्चना मणिराम जोशी ने विधिवत मंत्रों संपन्न कराई। मुख्य अतिथि विवेक प्रेमी रहे। गायिका रूचिका जांगिड ने मां का गुणगान करते हुए अपने भजन में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर वृंदावन भगवान कृष्ण राधा रानी, माता रानी की भव्य झांकियां प्रस्तुती आकर्षण का केंद्र रहीं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने आरती में हिस्सा लिया। नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, अनुज तायल, विवेक जैन, दीपक गोयल, संजय गोयल, मनोज गोयल, रवि रहे।

जलालाबाद। कस्बे के सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में रविवार को मां दुर्गा देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिर प्रांगण में पंडित त्रयम्बक प्रसाद ने हवन यज्ञ कराया। जिसके बाद मंदिर में शाक और फल का प्रसाद बनाकर भोग लगाया गया। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लाला ब्रजमोहन, आदेश गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप गर्ग रहे।


ऊन। कस्बा ऊन में पुरानी धर्मशाला में मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान अमित गोयल, राजेंद्र, नरेश गोयल, दीपक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed