फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gunja Yamuna Ghat from Hare Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा यमुना घाट

Sun, 05 Aug 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 05 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Gunja Yamuna Ghat from Hare Har Mahadev
शामली में कैराना रोड पर कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कैराना यमुना घाट पर बोल बम-बम, हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे भोले यमुना नदी में स्नान करके आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, भोलों की सेवा सत्कार के लिए रविवार को शहर के व्यापारियों और दुकानदार भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
कैराना यमुना ब्रिज पर मिनी हरिद्वार का नजारा बन रहा है। यमुना किनारे कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए दुकानें लगाई गई हैं। यमुना घाट पर बोल बम-बम, हर-हर महादेव व यमुना माता के के जयघोष गूंज रहे हैं। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को भोलों की सेवा करने को आतुर हैं। एसटी तिराहे के पास रजवाड़ा फार्म हाउस में सर्वमंगला शिवशक्ति, सेवा समिति की ओर आयोजित विशाल कांवड़ शिविर में भारत स्काउट गाइड की जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं, आरएसएस झिंझाना के छात्र-छात्राओं ने कांवड़ियों को खाना खिलाने व पट्टी और दवाइयों का वितरण करने में सहयोग किया। इस मौके पर स्काउट गाइड की कैप्टन डॉ. शैला आर्य, गीता, सुमन चौधरी, नरेंद्र कश्यप, सुरेश कुमार, राजसिंह, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। सिसौली अड्डे पर श्री विश्वकर्मा जन जागृति मंच की ओर से शिवभक्तों कांवड़ियों को शिविर लगाकर दूध व घेवर का वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र आर्य, धर्मपाल पांचाल, सतीश, विरेंद्र विश्वकर्मा, कालूराम, नगरपालिका के पूर्व सदस्य सेठपाल, विनोद पांचाल, कुलदीप विश्वकर्मा, अंबोज तावड़ा, सेवा राम भारद्वाज, मेनपाल का योगदान रहा। श्री परशुराम युवा जागृति मंच की ओर शिवचौक पर एक दिवसीय कांवड़ शिविर लगाकर कांवड़ियों को फल वितरण किया गया।
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित करके और आरती उतार कर किया। बाल विक्रम कौशिक, अनिल भार्गव, योगेश भारद्वाज, दीपक, राजू विक्रांत, अंकित, लक्ष्मीकांत, पुनीत, विकास आदि मंच के कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। अग्रसेन पार्क पर भारतीय विद्यार्थी संगम ने कांवड़ियों की सेवा के लिए केलों का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक मुकेश गर्ग, अध्यक्ष मनोज सैनी, सचिव विनोद वर्मा, सत्र संयोजक प्रदीप बंसल, सुभाष, सुधीर, अरविंद, नंद कुमार कंसल, रामवतार ऐरन, राहुल संगल, अनुज गौतम, अनुज जैन, विनोद मित्तल आदि का योगदान रहा। श्री हनुमान धाम पर संकल्प विकास समिति की ओर शाम छह बजे से देर रात्रि तक एक दिवसीय कांवड़ शिविर लगाया गया। शुभारंभ एसबीआई नुकुड़ का शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार चौधरी समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने क़िया। शिविर में सभी शिव भक्तों कों गरमागरम दूध व घेवर का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक एंव सहयोगी सदस्यों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। भूषण जिंदल, संयोजक दीपक शर्मा, दीपक कौशिक, आकाश वर्मा, राज कुमार जैन, राम अवतार ऐरन, अजय वर्मा ,सुनील सिंघल, राम कुमार वर्मा, विकेंद्र वर्मा, शेखर गोलियान का सहयोग रहा। श्री हनुमान धाम पर आयोजित कांवड़ियों की सेवा करने हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेद्र पाल सेठी, जयप्रकाश सैनी, लालसिंह लचक, धर्मेेंद्र कांबोज, पप्पू नामदेव, सजेंद्र चौधरी का योगदान रहा। समूचा कांवड़ मार्ग पर कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, हनुमान धाम व शिवचौक चौक पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिव के भजनों से शहर शिवमय नजर आरहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed