फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gulfshan was murdered for honor

इज्जत की खातिर की गई थी गुलफ्शां की हत्या, पिता, भाई और जीजा गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gulfshan was murdered for honor
थानाभवन थाने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए हत्या के आरोपी बाप भाई व बहनोई - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। पुलिस ने कस्बा जलालाबाद में हुई गुलफ्शां की हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पिता, भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इज्जत की खातिर गुलफ्शां की गला दबाकर हत्या कर शव को बाग में फेंक दिया था।
विज्ञापन

31 अगस्त को जलालाबाद के गंगोह रोड स्थित बाग में करीब 25 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। उसकी पहचान गुलफ्शां पुत्री नियामत अली निवासी दुलावा मार्ग जलालाबाद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया था कि उनकी बेटी दो दिन पहले घर से चली गई थी, लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की थी। बुधवार को पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए मृतका के पिता नियामत अली, भाई नजाकत निवासी जलालाबाद और जीजा शराफत निवासी गांव बसी चुंधियारी थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता नियामत अली ने बताया कि वह एक साल पहले कस्बे के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। उस समय भी पंचायत के बाद वह अपनी बेटी को घर लेकर आए थे और उसे काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह नहीं मानी। उन्होंने युवती का रिश्ता भी एक जगह तय कर दिया था। रिश्ता होने पर भी वह फोन पर किसी युवक से बात करती रहती थी। इससे उनकी समाज में भी बदनामी हो रही थी। जब वह समझाने पर भी नहीं मानी तो उसकी हत्या करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक 28 अगस्त की रात को नियामत ने अपने बेटे नजाकत, दामाद शराफत के साथ मिलकर पहले गुलफ्शां के गले में चुनरी बांधकर घर में हत्या की और उसके शव को गंगोह रोड स्थित बाग में फेंक दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में उस युवक से भी पूछताछ की गई, जिससे युवती के फोन पर बात करना बताया गया। उस पर आरोप साबित न होने पर बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed