फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gst news

Shamli News: जीएसटी दर घटने से कपड़े और इलेक्टि्रक सामान की बढ़ी खरीदारी

Fri, 26 Sep 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:06 AM IST
सार

शामली में जीएसटी दर कम होने से कपड़ा और इलेक्ट्रिक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। व्यापारियों को त्योहारी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन
gst news

विस्तार

शामली। जीएसटी की दर कम होने से कपड़ा बाजार और इलेक्टि्रक बाजार में रौनक आ गई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए बढ़ रही हैं। भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी दर घटने से 20 से 25 प्रतिशत बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन

जीएसटी दर कम होने से कपड़ों और इलेक्टि्रक सामानों के दाम घटे हैं और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। ग्राहक अब बिना झिझक खरीदारी कर रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ साड़ी, सलवार सूट और बच्चों की ड्रेस पर सात प्रतिशत अधिक छूट मिल रही है। इसके चलते त्योहारी सीजन में शहर के व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाजार की स्थिति को लेकर दुकानदारों से बातचीत की गई तो रेडीमेड गारमेंट व्यापारी अतुल ने बताया कि कपड़े पर जीएसटी दर घटने से सबसे बड़ा लाभ आम वर्ग को हुआ है। पहले मीडियम कीमत वाले कपड़ों पर 12 प्रतिशत जीएसटी थी, लेकिन अब घटकर यह केवल पांच प्रतिशत रह गई है, जबकि महंगी कीमत वाले कपड़ों पर 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। दुकानदार ने बताया कि जीएसटी दर घटने के बाद बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल आया है। दुकान पर सुबह से ही कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

वहीं इलेक्टि्रक व्यापारी अंकुर ने बताया कि पहले एसी और एलईडी पर 28 प्रतिशत जीएसटी दर लगाई जाती थी, लेकिन अब जीएसटी दर घटकर केवल 18 प्रतिशत रह गई है। यह छूट एलईडी पर केवल 32 इंच से ऊपर वाली एलईडी पर ही मिलेगी। बाकी सभी सामान पर पहले से ही 18 प्रतिशत जीएसटी लगती आ रही है। उन्होंने बताया कि जीएसटी दर घटने से बाजार में खरीदारी के लिए पिछले तीन दिन से भीड़ लग रही है। बिक्री में 20 प्रतिशत उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed