फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Greeted Ramanujan with maths puzzles

स्वयंसेवको ने मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Greeted Ramanujan with maths puzzles
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में गणित दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : SHAMLI
गणित की पहेलियों के साथ रामानुजन को किया नमन
विज्ञापन

शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। स्वयंसेवकों तथा गणित के छात्र-छात्राओं में गणित विषय के प्रति जागरूकता के लिए क्विज तथा क्रॉस नंबर पहेली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य एवं संरक्षक प्रोफेसर चमन लाल ने बताया कि विश्व को शून्य देने में भारतीयों का योगदान है। दशमलव पद्धति भारत के गणितज्ञों की देन है। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों को नमन कर हम अपने राष्ट्र की ज्ञान विज्ञान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ युवा पीढ़ी को प्रेरित कर नई दिशा दे सकते हैं। सुनयना ने गणितज्ञ रामानुजन का जीवन वृत्त बताया। क्विज में पलक गोयल ने प्रथम, स्वाति सिंघल ने द्वितीय तथा अश्विनी भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आयुष धीमान ने प्रथम, निशा सैनी ने द्वितीय तथा तनु गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुनयना, स्वाति, अश्विनी, तेजेंद्र, खुशी, सदफ, एनी, अलीशा, एलिजा, फातिमा, गुलिस्ता, मुस्कान, शिवानी, जितेंद्र, नाजिश, मोइन, साहिल, फाजिल आदि उपस्थित रहे। गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन पाल, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार विकल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के आयोजन में अभिषेक का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed