फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Great performance by Shamli shooters

शामली के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

Sun, 13 Nov 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Great performance by Shamli shooters
शामली के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। कैथल (हरियाणा) में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित द्वितीय बारुराम मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी, नकद पुरस्कार सहित स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जनपद शामली का नाम रोशन किया।
कैथल में आयोजित पांच दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज बनत निवासी वंश चौधरी ने एयर पिस्टल एनआर वर्ग में फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए वंश चौधरी को 11,000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर आयोजन समिति ने सम्मानित किया। इसी प्रतियोगिता में रनर अप रहे शामली निवासी जतिन निर्वाल ने 7,100 रुपये की धनराशि और ट्रॉफी जीती। क्वालीफाइंग मैच में एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में जतिन निर्वाल ने 386/ 400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में वंश चौधरी ने 378/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में मादलपुर निवासी पीयूष शर्मा ने 623.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने 623.8 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रविवार क्लब आगमन पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, पारस पंवार, अभिषेक तोमर, अक्षय जावला, मयंक शर्मा, कुलवंश, बॉबी, शिवांश खोखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed