{"_id":"b51f8e4db0c3e3eb37080165bed5ddc9","slug":"grand-wrestlers-congregation-in-shamli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में उमड़ा पहलवानों का हुजुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में उमड़ा पहलवानों का हुजुम
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। यूपी रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में कराई जा रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आए पहलवानों के वजन कराए गए। इस दौरान दूर दराज के जिलों से करीब 650 पहलवान पहुंचे। इन पहलवानों का वजन के हिसाब से वर्गीकरण किया जाएगा।
रविवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में प्रदेश के कोने-कोने से पहलवान पहुंचे। यहां पर यूपी रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई जा रही है। पहले दिन पहलवानों का वजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक पिंटू पहलवान ने बताया कि रविवार को आजमगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों से करीब 650 पहलवान पहुंचे।
13 जनवरी तक यह कुश्ती प्रतियोगिता चलेगी। इस दौरान यूपी कुश्ती संघ के जोन सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, कृष्णपाल, देवराज पहलवान, निगम मलिक, विनोद तोमर, सुधीर मलिक, राजीव निर्वाल आदि मौजूद रहे।