फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GPS survey of sugarcane plantations in 332 villages to begin from May 1

Shamli News: 332 गांवों में गन्ना पौध का एक मई से जीपीएस सर्वेक्षण होगा शुरू

Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
GPS survey of sugarcane plantations in 332 villages to begin from May 1
शामली। जिले में शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल क्षेत्रों में बोए गए गन्ने की पौधा फसल का जीपीएस आधारित सर्वेक्षण एक मई से शुरू होकर 30 जून तक किया जाएगा। इसके लिए गन्ना विभाग एवं चीनी मिलों की संयुक्त 109 टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में गन्ना आयुक्त के निर्देश पर यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गन्ना उत्पादन का सटीक आंकलन करना है। सर्वेक्षण कार्य चीनी मिलों के प्रतिनिधि और गन्ना समिति के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीमों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शामली चीनी मिल क्षेत्र में 68 गांवों के 10,500 हेक्टेयर क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए 35 टीमें गठित की गई हैं। ऊन चीनी मिल क्षेत्र में 136 गांवों के लिए 38 टीमें और थानाभवन चीनी मिल क्षेत्र में 144 गांवों के लिए 40 टीमें सर्वेक्षण कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष लगभग 79 हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल बोई गई थी। पेराई सत्र 2025-26 समाप्त होने के बाद अब आगामी सत्र की तैयारी के तहत यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य के दौरान जीपीएस तकनीक का उपयोग कर सटीक आंकड़े तैयार किए जाएंगे, जिससे किसानों और मिलों दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed