फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Governments responsible for the collapse of games

खेलों की बदहाली के लिए सरकारें जिम्मेदार

Tue, 12 Jan 2016 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि किसी भी खेल की बदहाली के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं। यूपी की बात करें, तो यहां सरकार खिलाड़ियों पर कोई ध्यान नहीं देती है। जिस कारण खेल के प्रति युवाओं का लगाव कम होता जा रहा है। जबकि हरियाणा सरकार में खिलाड़ियों के लिए विशेष योजनाएं हैं। जिस कारण वहां के खिलाड़ी अन्य राज्यों से बेहतर हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन पर केसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुश्ती हो या कोई भी खेल हो, उसे बढ़ाने के लिए स्पष्ट नीति बनाने की जरूरत है। यह नीति राज्य सरकार को बनानी होती है, लेकिन हरियाणा को छोड़कर अन्य राज्यों में खिलाड़ियों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती का हाल ओर भी खराब है। अब धन अभाव व सही डाइट नहीं मिलने के कारण पहलवान कुश्ती छोड़ रहे हैं। ब्रजभूषण शरण ने बताया कि पहलवानों की दशा सुधारने के लिए ओएनजीसी के साथ मिलकर योजना बनाई गई है। जिसमें नेशनल स्तर पर खेलने वाले पहलवानों को नौ हजार रुपये स्कॉलरशिप दी जाएगी। साथ ही जूनियर और सीनियर वर्ग के पहलवानों के कैंप एकसाथ कराए जाएंगे, ताकि वह अधिक सीख सकें। कुश्ती लीग पर उन्होंने कहा कि लीग होने से पहलवानों का स्तर सुधरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवानों को आर्थिक रूप से भी कुछ मजबूती मिली है। साथ ही पहलवानों पर पड़ने वाला मानसिक दबाव कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कुश्ती का स्तर तभी सुधर सकता है, जब उसमें अच्छे कोच हो और भाई-भतीजावाद से हटकर भर्तियां हो। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, जितेंद्र, बाबू सिंह, देवेंद्र मलिक, देवराज पहलवान, वीरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed