फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government's proposal to construct road with hotmix rejected

Shamli News: शासन के हॉटमिक्स से सड़क निर्माण कराने का प्रस्ताव अस्वीकार

Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government's proposal to construct road with hotmix rejected
- जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से शासन का 15 किमी सड़क का हाॅट मिक्स प्लांट से निर्माण कराने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए अस्वीकार कर दिया है। बोर्ड बैठक में अंडरपास में जलभराव, सड़के, पौधरोपण के दौरान मनरेगा से मजदूरों की तैनाती करने, औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़कों और नाले निर्माण करने के लिए दस करोड़ रुपये अवमुक्त करने का प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता और चार खंड के अधिशासी अभियंता के बैठक में मौजूद न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए।

शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड बैठक नवीन जिला पंचायत कार्यालय सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोर्ड बैठक में पिछले प्रस्तावों की पुष्टि की गई। अपर मुख्य अधिकारी नदीम अख्तर ने शासन के 19 जुलाई 2023के के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कि जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान की धनराशि से हाॅटमिक्स पद्धति से 15 किमी सडक निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रस्ताव पर जिला पंचायत सदस्य शैफाली चौहान के प्रतिनिधि मनीष चौहान और जिला पंचायत सदस्य डाक्टर नीरज सैनी ने जिला पंचायत का बजट कम बताते हुए विरोध किया। इसके लिए उन्होंने शासन से अतिरिक्त बजट दिलाए जाने की मांग की। इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया।
विज्ञापन

कांधला के ब्लाक प्रमुख डा. विनोद मलिक ने पेड पौधों की सुरक्षा के लिए मनरेगा से पानी दिए जाने के लिए मजदूर रखने, कांधला में पूर्वी यमुना नहर में सफाई कराने की मांग की। बैठक में पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता व अन्य अधिशासी अभियंताओं के न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किए जाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी ने जिला उद्योग बंधु की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नाला निर्माण के लिए दस करोड़ रुपये का पैकेज उद्यमियों को दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना ब्लाक प्रमुख हर्षल चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने रसूलपुर गुजरान व कैराना क्षेत्र के गांवों में जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़क के गड्ढे ठीक न होने की समस्या रखी। बैठक में रेलवे के अंडरपास में बरसात के दौरान जलभराव की निकासी न होने का मुद्दा उठाते हुए समस्या के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, भाजपा के सभी जिला पंचायत सदस्य सीमा मलिक, डाक्टर नीरज सैनी, शर्मिष्ठा, डोली, बबली, सुमन देवी, अनिल कश्यप, ऊन ब्लाक प्रमुख रामपाल सिह, थानाभवन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सांसद-विधायक सहित आठ सदस्य रहे अनुपस्थित
बोर्ड बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली और विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, अरविंद भारसी, अमित मलिक, परवेज अहमद समेत आठ सदस्य मौजूद नहीं थे।
--------------------
-इंद्रपाल सिह पांचाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed