फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government, two, teach a lesson to bullies: Rajnath

सरकार बनने दो, बदमाशों को सबक सिखाएंगे : राजनाथ

Mon, 07 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government, two, teach a lesson to bullies: Rajnath
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सपा के पारिवारिक विवाद का खामियाजा जनता भुगत रही है। भाजपा की सरकार बनने पर पांच साल में उत्तर प्रदेश को बदल देंगे।
विज्ञापन


दहशत फैलाने वाले बदमाशों को छठी का दूध याद दिला देंगे। वहीं, किसानों से वादा कर कहा कि खाद का दाम आधा कर देंगे, तो युवाओं से कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में इंटरव्यू की बाध्यता समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने पूर्व की केंद्र सरकार (कांग्रेस) पर जमकर निशाना साधा और उसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार कहा। हालांकि कैराना पलायन प्रकरण पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कुछ खास नहीं कहा। 
विज्ञापन


सहारनपुर से चली भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को कैराना पहुंची। कैराना के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा हुई। उसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निशाने पर कांग्रेस, सपा और बसपा रहीं। उन्होंने कहा कि 2002 के बाद यूपी में बसपा और सपा की सरकार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही दलों की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, जबकि उससे पूर्व में भाजपा से कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त और खुद मैंने प्रदेश में सरकार चलाई, मगर कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। सपा ने जितने भी वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा और धान की बिक्री की उचित व्यवस्था नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ओलावृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार को दिए, मगर किसानों तक लाभ नहीं पहुंचा। पहले 50 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर ही मुआवजा दिलाया जाता था, मगर हमने 33 प्रतिशत नुकसान पर भी मुआवजा दिलाया।

उन्होंने कहा कि देश में जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास परवान चढ़ रहा है और हर वर्ग खुशहाल है, जबकि उत्तर प्रदेश में बुरा हाल है। इसके साथ ही कैराना में आपराधिक गतिविधियों को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने दो, दहशत फैलाने वाले बदमाशों को छठी का दूध याद दिला देंगे।


इसके अलावा आतंकवाद को लेकर उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोला और कहा कि हमारे सैनिकों में इतना दम है कि सीमा पार जाकर भी सबक सिखा सकते हैं।  इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह, सांसद कृष्णपाल गुर्जर, सांसद संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल, विधायक सुरेश राणा, सांसद सतपाल सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी आदि ने विचार रखे। मंच पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed