फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government schools will be equipped with computer labs and libraries

Shamli News: कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी से लैस होंगे राजकीय विद्यालय

Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Government schools will be equipped with computer labs and libraries
राजकीय इंटर कॉलेज उमरपुर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी। विद्यालय - फोटो : udhampur
शामली। समग्र शिक्षा और प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारने का प्रयास चल रहा है। जनपद के नौ राजकीय विद्यालयों में अब कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की व्यवस्था से सुसज्जित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में पहले से लैब की व्यवस्था है, उनका जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। राजकीय विद्यालयाें में लाइब्रेरी बनने से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में 24 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अब सात कॉलेजों में समग्र शिक्षा के तहत कंप्यूटर लैब का निर्माण होना है, कार्य चल रहा है। प्रत्येक कंप्यूटर लैब पर 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च होने है। वहीं प्रोजेक्ट अलंकार के तहत दो कॉलेजों में लाइब्रेरी बननी है, एक लाइब्रेरी बनने में 18 लाख 56 हजार रुपये खर्च होने है। जिला समन्वयक विपिन लाटियान ने बताया कि कंप्यूटर लैब जनपद के चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला, राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा कुरतान, राजकीय बालिका कॉलेज लिलौन, राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, राजकीय कॉलेज उमरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर, राजकीय इंटर कॉलेज केरटू में बननी है। वहीं लाइब्रेरी का निर्माण राजकीय कॉलेज उमरपुर और राजकीय कॉलेज खेड़ा कुरतान में बनाई जाएगी।
विज्ञापन


- इन्होंने कहा
कॉलेजों में लैब और लाइब्रेरी बन जाने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इस योजना के तहत जीआईसी और जीजीआईसी में काम शुरू हो गया है। जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। - जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed