फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government schools will be decorated with Project Alankar

प्रोजेक्ट अलंकार से चमकेगी 75 साल पुराने विद्यालयों की सूरत

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government schools will be decorated with Project Alankar
शामली। शासन ने 75 साल पुराने अशासकीय प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुन: निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत सहयोगी अनुदान राशि दी जाएगी। जिले में इस योजना के दायरे में आने वाले सात विद्यालय चयनित किए गए हैं। अनुदान राशि का लाभ लेने के लिए विद्यालयों के प्रबंध तंत्र को तीन दिन में सहमति शपथ पत्र के साथ कार्यों संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत एक अप्रैल 2021 को मान्यता तिथि के अनुसार 75 साल से ऊपर व छात्र संख्या 300 से अधिक वाले अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने की योजना तैयार की है। इस योजना के दायरे में जिले के सात विद्यालय हैं। शासन की तरफ से छात्रों की संख्या के अनुसार सहयोग अनुदान राशि दी जाएगी, लेकिन शर्त यह है कि विद्यालय प्रबंध तंत्र को शासकीय अनुदान के बराबर मैचिंग राशि अपने स्रोतों से उपलब्ध कराने की लिखित सहमति एक सौ रुपये के शपथ पत्र पर देनी होगी।
विज्ञापन

साथ ही अपने विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव औचित्यपूर्ण विवरण एवं वर्तमान फोटोग्राफ्स डीआईओएस कार्यालय में तीन दिन में उपलब्ध कराने होंगे। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि अलंकार प्रोजेक्ट संबंधी पत्र मिला है। उसके बारे में विद्यालय प्रबंधक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलंकर प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले विद्यालय
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली
वीवी इंटर कालेज शामली
पब्लिक इंटर कालेज कैराना
हिंदू इंटर कालेज कांधला
श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला
श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज कैराना
एमएम इंटर कालेज इशोपुर टील
छात्र संख्या के अनुसार ये मिलेगी अनुदान राशि
300 से 500 - 25 लाख रुपये
500 से एक हजार - 50 लाख रुपये
एक हजार से 1500 - 75 लाख रुपये
1500 से दो हजार - एक करोड़ रुपये
दो हजार से ऊपर - एक करोड़ 25 लाख रुपये
जनपदीय समिति की निगरानी में होंगे कार्य
शासन स्तर से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिन विद्यालयों में कार्य होंगे, उनकी निगरानी के लिए जनपदीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें डीएम अध्यक्ष, डीआईओएस सदस्य सचिव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सदस्य होंगे। जनपदीय समिति द्वारा विद्यालयों के सर्वे व सत्यापन हेतु टास्क फोर्स का गठन करेगी, जिसमें एसडीएम अध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, संबंधित तहसील के तहसीलदार, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय का प्रधानाचार्य सदस्य और राजकीय इंटर कालेज का प्रधानाचार्य सदस्य सचिव रहेंगे।

कोट
अलंकार प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले सभी सात विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत जो विद्यालय अनुदान राशि का लाभ लेना चाहते है, उन्हें अपने विद्यालय का लिखित सहमति शपथ पत्र व कार्यों संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। अभी किसी विद्यालय का प्रस्ताव नहीं मिला है। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed