फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government is hurting farmers: Jayant

किसानों को पीड़ा दे रही सरकार : जयंत

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Government is hurting farmers: Jayant
जलालाबाद में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का स्वागत करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
किसानों को पीड़ा दे रही सरकार : जयंत
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। नकुड़ में आयोजित किसान रैली में जाते हुए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का पाटी4 कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पीड़ा देने का काम कर रही है।

राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहारनपुर जनपद के नकुड़ में आयोजित किसान रैली को संबोधित करने जा रहे थे। कस्बे के चेकपोस्ट पर युवा रालोद महासचिव अशरफ अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रालोद उपाध्यक्ष ने कहा की केंद्र की किसान विरोधी सरकार किसानों को पीड़ा देने का काम कर रही। पेट्रोल -डीजल, रसोई गैस के महंगे दामों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। डीजल के महंगे होने से डीजल इंजन से संचालित नलकूपों को नहीं चला पाएंगे। स्वागत करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार, श्याम बाबू खान, शेर जमा खान, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, वसी उल्लाह खान, टीपू खान, तोहिद अली खान, सभासद चौधरी इस्तकार, हाजी नदीम अली खान, नवाब शहजाद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed