फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government is fully committed to increase employment

रोजगार बढ़ाने में पूरी गंभीरता से लगी है सरकार - सुरेश राणा

Sat, 17 Mar 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 17 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government is fully committed to increase employment
राज्यमंत्री सुरेश राणा का स्वागत करते ईंट निर्माता समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
शामली में ईट भट्ठों पर फ्लाईएश की बाध्यता समाप्त कराने में योगदान करने के लिए प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा का ईंट निर्माता समिति ने अभिनंदन किया। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टा उद्योग से जुड़े लोगों को जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर उनकी अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को कैराना रोड स्थित होटल में जिला ईट भट्ठा निर्माता समिति की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना विभाग द्वारा पहली बार प्रदेेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मेरठ जिले में 155, मुजफ्फरनगर में 147, शामली में 150 सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार रोजगार बढ़ाने में पूरी गंभीरता से लगी हुई है। थानाभवन के बाद अप्रैल माह में शामली में विशाल रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का बेसिक कोटा खत्म हो गया, उन्हें गन्ने की पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बिजली की समस्याओं से छुटकारा दिलाए जाने के लिए शीघ्र बिजली विभाग जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू होगा। इस मौके पर ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने ईट भट्ठा उद्योग की विभिन्न समस्याएं उठाई। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना के किनारे खनन हो रहा है। अवैध खनन से गंगा यमुना का स्वरूप बदल गया है।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर भाटी और जयकरण गुप्ता ने भी विचार रखे। समारोह में ईट निर्माता समिति शामली की ओर से गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और अन्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला ईट भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, महामंत्री सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, विनोद गोयल बागपत, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र फौजी, लोकेंद्र वर्मा, वीरपाल सिंह, मांगेराम मखूमूलपुर, ब्रजपाल किवाना, भंवर सिंह, संदीप, अनिल, महिपाल सिंह, सतवीर प्रधान, सुधीर, नीरज बालियान, डाक्टर योगेंद्र सिंह, सतेंद्र मलिक, गुलजार अहमद, इकराम, डाक्टर सुरेश, अजय सिंघल, रोहताश सिंह, सुरेश भभीसा और रविंद्र समेत जिले के ईट भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार बढ़ाने में पूरी गंभीरता से लगी है सरकार - सुरेश राणा शामली। ईट भट्ठों पर फ्लाईएश की बाध्यता समाप्त कराने में योगदान करने के लिए प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा का ईंट निर्माता समिति ने अभिनंदन किया। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टा उद्योग से जुड़े लोगों को जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर उनकी अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
शनिवार को कैराना रोड स्थित होटल में जिला ईट भट्ठा निर्माता समिति की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना विभाग द्वारा पहली बार प्रदेेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मेरठ जिले में 155, मुजफ्फरनगर में 147, शामली में 150 सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार रोजगार बढ़ाने में पूरी गंभीरता से लगी हुई है। थानाभवन के बाद अप्रैल माह में शामली में विशाल रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का बेसिक कोटा खत्म हो गया, उन्हें गन्ने की पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बिजली की समस्याओं से छुटकारा दिलाए जाने के लिए शीघ्र बिजली विभाग जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू होगा। इस मौके पर ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने ईट भट्ठा उद्योग की विभिन्न समस्याएं उठाई। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना के किनारे खनन हो रहा है।
अवैध खनन से गंगा यमुना का स्वरूप बदल गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर भाटी और जयकरण गुप्ता ने भी विचार रखे। समारोह में ईट निर्माता समिति शामली की ओर से गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और अन्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला ईट भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, महामंत्री सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, विनोद गोयल बागपत, कृष्ण कुमार शर्मा, संजय कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र फौजी, लोकेंद्र वर्मा, वीरपाल सिंह, मांगेराम मखूमूलपुर, ब्रजपाल किवाना, भंवर सिंह, संदीप, अनिल, महिपाल सिंह, सतवीर प्रधान, सुधीर, नीरज बालियान, डाक्टर योगेंद्र सिंह, सतेंद्र मलिक, गुलजार अहमद, इकराम, डाक्टर सुरेश, अजय सिंघल, रोहताश सिंह, सुरेश भभीसा और रविंद्र समेत जिले के ईट भट्ठा मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed