फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government deliberately did not declare sugarcane price: Chaudhary Jayant

सरकार ने जानबूझकर घोषित नहीं किया गन्ना मूल्य : चौधरी जयंत

Fri, 10 Nov 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Government deliberately did not declare sugarcane price: Chaudhary Jayant
शामली मिल रोड पर आयोजित किसान महापंचायत में रणसिंघा बजाता युवक
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले, किसानों को चक्रव्यूह में फंसा रही सरकार

: महापंचायत में नहीं हो सका फैसला, 16 को फिर से होगी पंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि जानबूझकर यूपी सरकार ने गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया है। शामली में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ हो गया था। 3-0 से भाजपा को हार मिली थी। शामली के किसानों को इसी की सजा भुगतनी पड़ रही है। जो 80 दिन से धरना देकर बैठे किसानों को गन्ने के बकाया मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल गेट पर आयोजित किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संयुक्त रूप से मंच पर पहुंचे। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसानों ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। सरकार को किसानों की बात को मान लेना चाहिए, हल भी सरकार के पास ही है। कहा कि मोदी जी भाषण देते हैं तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को नंबर वन पर पहुंचा दूंगा। सबसे पहले तो तीसरे कार्यकाल का मोदी जी ने फैसला कर लिया क्या? अभी तो तीसरा कार्यकाल आया ही नहीं है। यहां के किसानों का गन्ना ही सूखा निकल रहा है। सरकार प्रेस वार्ता कर 14 दिन में बकाया भुगतान देने का दावा करती है मगर किसानों को दिया नहीं जा रहा ।
विज्ञापन


कहा कि यदि यही घाटा अदाणी के साथ होता तो अभी तक पूरा कर दिया गया होता। मोदी जी अमेरिका गए और अदाणी के घाटे को पूरा कर आए। पड़ोसी हरियाणा सरकार की मैं आलोचना करता हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में छोटी राजनीति के लिए लोगों को लड़वाया मगर वह योगी जी से बेहतर निकले, इस बार गन्ना मूल्य 386 रुपये घोषित कर दिया। यहीं नहींं, अगले साल का 400 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि शुगर फैक्टरी को बेचकर किसानों का भुगतान किया जाए। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

महापंचायत में विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक राव वारिश, पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, मुजफ्फरनगर के विधायक अनिल कुमार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, बाबा संजय कालखंडे, संजीव चौधरी, श्याम सिंह आदि ने भी विचार रखे। महापंचायत में शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के किसानों ने भी भाग लिया। महापंचायत में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

शामली   मिल रोड  पर  आयोजित  किसान महापंचायत  में  रणसिंघा  बजाता युवक

शामली मिल रोड पर आयोजित किसान महापंचायत में रणसिंघा बजाता युवक

शामली   मिल रोड  पर  आयोजित  किसान महापंचायत  में  रणसिंघा  बजाता युवक

शामली मिल रोड पर आयोजित किसान महापंचायत में रणसिंघा बजाता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed