{"_id":"5eebb1548ebc3e430d56289e","slug":"government-avenge-the-martyrdom-of-soldiers-shamli-news-mrt487066826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार
विज्ञापन
सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार
शामली। भारत-चीन की सीमा पर बढ़े तनाव और हिंसक झड़पों को लेकर पूर्व सैनिक में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन को समझ जाना चाहिए कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। भारत आज एक सशक्त देश है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार चीन को ऐसा सबक सिखाए कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत न जुटा सके। सीमा पर हुई हिंसक झड़पों में हमारे जो सैनिक शहीद हुए है, उनका बदला लिया जाए और चीन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दे।
चीन को कड़ा सबक सिखाए सरकार
चीन को अब यह अच्छी तरह से समझना और जानना होगा कि अब भारत एक सशक्त देश है। वह पहले जैसा नहीं है। हमारी सेना का मनोबल इतना ऊंचा है कि भारत की जमीन की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को जवाब देने की क्षमता रखता है। सरकार को चाहिए कि चीन ने जो कायराना हरकत की है, उसका कड़ा सबक सिखाए।
- कैप्टन सहदेव सिंह, टीचर कालोनी शामली।
सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार
भारत-चीन सीमा पर तनाव और झड़पों का स्थायी समाधान निकालना होगा। हाल ही में हुई हिंसक झड़पों में हमारे जो सैनिक शहीद हुए हैं, उसका सरकार बदला ले। देश का हर नागरिक अपनी सेना के साथ खड़ा है। चीन को ऐसा सबक सिखाने की जरूरत है कि वह फिर भारत की तरफ आंख उठाकर न देख सके।
विज्ञापन
- राजीव कुमार, पूर्व नायक, लिलौन।
चाइनीज सामान का बहिष्कार करें
चीन धोखेबाज देश है। उसकी नीयत में हमेशा खोट रहता है। वह हर समय दूसरे देश की जमीनों पर कब्जे की फिराक में रहता है। अब भारत देश एक मजबूत शक्तिशाली राष्ट्र है। इसकी तरफ या देश की जमीन की तरफ देखने की हिम्मत न करे, वरना उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि फिर दोबारा ऐसी नापाक हरकत करने की कोशिश नहीं कर पाएगा। देशवासी भी चाइनीज आइटमों का बहिष्कार कर चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करें।
- विनोद कुमार, हरड़