फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government avenge the martyrdom of soldiers from China

सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार, चीन को सिखाएं कड़ा सबक

Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government avenge the martyrdom of soldiers from China
कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली के राजकुमार - फोटो : SHAMLI
संजीव शर्मा
विज्ञापन

शामली। भारत-चीन की सीमा पर बढ़े तनाव और हिंसक झड़पों को लेकर 1962 के युद्ध में शहीद हुए गांव खंदरावली निवासी रामचंद्र सिंह की यादें ताजा हो गई। शहीद रामचंद्र सिंह के छोटे भाई व परिवार के सदस्यों ने कहा कि सरकार भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला ले और चीन को कड़ा सबक सिखाए।
जनपद के गांव खंदरावली निवासी रामचंद्र सिंह चीन के साथ 1962 के युद्ध में शहीद हो गए थे। वह अविवाहित थे। उनके बड़े भाई बाबूराम भी अविवाहित थे। उनका करीब 18 साल पहले निधन हो चुका है। सबसे छोटे भाई 75 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू गांव में पत्नी, बेटे और परिवार के साथ रहते है। राजकुमार के दो बेटे सुधीर और सोमवीर है। सुधीर गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते है जबकि छोटा सोमवीर गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहीं रहता है। सुधीर के पत्नी दो लड़की और एक लड़का है। राजकुमार से बाचतीत की तो वे अपने भाई रामचंद्र को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हाल में सीमा पर हुई झड़पों में जब भारतीय सैनिकों के शहीद होने का पता चला तो उन्हें अपने भाई की याद ताजा हो गई। उनके बड़े भाई ने देश के लिए बलिदान दिया, यह उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन उनके चले जाने का गम हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि चीन ने जो कायराना हरकत की है, उसका जवाब चीन को मिलना ही चाहिए। सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

शहीद रामचंद्र के भतीजे सुधीर ने कहा कि चीन सीमा पर हिंसक झड़पों में शहीद हुए सैनिकों का सरकार बदला ले और चीन को कड़ा सबक सिखाए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल तक देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे
खंदरावली निवासी राजकुमार ने बताया कि जब उनके भाई शहीद हुए तब वे करीब 14 साल के थे। इतना याद है कि उन्होंने सेना में भर्ती होकर आठ साल तक देश की सेवा की और मातृभूमि की रक्षा करते हुए चीन के साथ 1962 के युद्ध में शहीद हो गए थे।
प्राथमिक विद्यालय दिलाता है शहीद की याद
शामली। रामचंद्र सिंह के शहीद होने के बाद प्रशासन ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद रामचंद्र प्राइमरी स्कूल नंबर एक कर दिया था, जो आज भी उनकी याद दिलाता है। गांव खंदरावली के पूर्व नायक ईश्वरपाल फौजी ने बताया कि शहीद के नाम पर विद्यालय का नाम रखा गया है। विद्यालय पर शहीद का नाम छोटे अक्षरों में लिखा है, इसे बड़े अक्षरों में लिखा जाए तो और भी अच्छा रहेगा।

एक साल बाद ट्रेन से पहुंचे थे कपड़े
शामली। शहीद रामचंद्र के भाई राजकुमार ने बताया कि 1962 के युद्ध में शहीद होने का उन्हें एक साल बाद पता चला था। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले तो चिट्ठी से उनके लापता होने की जानकारी मिली थी। उस समय न फोन था और न ही टीवी थे। इसके एक साल बाद परिवार के लोगों को खंदरावली स्टेशन पर बुलाया गया। उन्हें बताया गया था कि ट्रेन में उनके कपड़े आए है। इसके बाद उनके शहीद होने की जानकारी मिल सकी थी।

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में शहीद रामचंद्र का भाई राजकुमार परिवार के साथ

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में शहीद रामचंद्र का भाई राजकुमार परिवार के साथ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed