फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government adopting repressive policies: Jayant

दमनकारी नीतियां अपना रही सरकार: जयंत

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Government adopting repressive policies: Jayant
शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते जयंत चौधरी - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर क्रूरता का परिचय दे रही है। बहावड़ी की घटना इसी का परिणाम है। उनकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और उनकी मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
गांव बहावड़ी में बीते शनिवार को ओमपाल सिंह के घर के बाहर चबूतरे को बुलडोजर से तोड़ने के दौरान बुजुर्ग हरदन सिंह की मौत हो गई थी। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सोमवार को बहावड़ी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार क्रूरता का परिचय दे रही है। वह दमनकारी नीति अपना रही है। यह सरकार निर्माण तो करा नहीं पा रही है वर्षों पहले के निर्माण पर बिना सुनवाई व नोटिस दिए बुलडोजर चलवा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग हरदन सिंह के परिवार की समाज में अच्छी छवि है। गांव के विकास में योगदान भी है। इसके बावजूद परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। सरकारी बुलडोजर चल रहा था, उस दौरान हरदन सिंह की तबीयत बिगड़ी और मौत गई। इसके बाद भी बाबा का बुलडोजर थमा नहीं। ऐसे में अधिकारियों को पहले पीड़ित के इलाज की व्यवस्था करानी चाहिए थी। जयंत सिंह ने कहा कि क्रूर शासक का भी जनता के हाथों समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी भी दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। वे पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ हैं।
बुलडोजर से पड़ोसी को भी हो रहा नुकसान
सरकार की बुलडोजर नीति पर सवाल खड़ा करते हुए जयंत सिंह ने कहा कि बहावड़ी में किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया। बुलडोजर से पड़ोसी को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed