फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Govardhan festival celebrated with devotion and joy

Shamli News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्व

Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with devotion and joy
शामली नाला पटरी पर श्री हरि कृपा ट्रस्ट द्धावारा आयोजित  गोवर्धन महाराज की पूजा करते  श्रद्धा
शामली। जिले में गोवर्धन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। गोशालाओं और घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उनकी विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर में मंदिरों समेत विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में मोहल्ला पंसारियान स्थित पुरानी गोशाला में श्री गोशाला सभा की ओर से 35 फुट लंबा, 10 फीट के गोबर से बनाए गए श्री गोवर्धन की पूजा विधि विधान से पंडित सुरेश शर्मा ने संपन्न कराई। इस मौके पर राधा-कृष्ण, दो गायों, गोवर्धन पर्वत उठाते हुए श्रीकृष्ण की झांकियां लगाई गईं। रुड़की से पहुंचे कलाकारों ने नाटिका की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा रहे। आरती के बाद अन्नकूट प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में अशोक बंसल, आलोक जैन, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, भूपेंद्र चौधरी, अरुण बंसल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा भवन में श्री विश्वकर्मा सभा द्वारा श्री विश्वकर्मा पूजा व गोवर्धन पूजा की गई। इसके बार अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। टंकी रोड स्थित विश्वकर्मा पार्क में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, महामंत्री महेश धीमान, मुकेश जांगिड, वेदप्रकाश आर्य, वीरेन्द्र विश्वकर्मा , मनोज धीमान, अंकुर आर्य, वीरेन्द्र जांगिड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना बेचने वालों की हुई बल्ले-बल्ले
गोवर्धन पर्व पर शहर में अगोले सहित गन्ने की पूरी मांग रही। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ किसान सुबह ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर काफी मात्रा में गन्ना लेकर पहुंचे। जिसमें शहर की शिवमूर्ति, वर्मा मार्किट, विजय चौक, माजरा रोड, फव्वारा चौक पर लोग गन्ना बेचते नजर आए। किसान राहुल व प्रमोद ने बताया कि गन्ना बेचने से काफी लाभ कमाया है। अगर वह इतना गन्ना कोहलू या मिल में डालते तो मुश्किल से पांच हजार रुपये मिलते, जबकि यहां आज के दिन 10 से 20 रुपये प्रति गन्ना बेचकर लगभग चार गुना लाभ कमाया जा रहा है।
गांव मालैंडी में मुखिया पर्व ने एकजुट होकर मनाया गोवर्धन पर्व
जनपद के गांव मालैंडी में मुखिया परिवार ने एकजुट होकर राजसिंह मुखिया के आवास पर गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया। परिवार की महिलाओं ने मिलकर लगभग 20 फुट लंबी और 10 फुट चौड़े गोवर्धन की मूर्ति बनाई।
गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में अन्नकूट के भंडारों के आयोजन
शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में पुजारी पंडित मणिराज जोशी ने, काकाभवन में पूजा अर्चना पंडित सुरेश शर्मा ने कराई। मुख्य यजमान सलिल द्विवेदी प्रधान हनुमान धाम व पुनीत द्विवेदी रहे। बाद में अन्नकूट भंडारा मोहल्ला रेशमी कटहरा स्थित श्री गंगामंदिर में भी अन्नकूट के भंडारे का आयोजन किया गया। सभासद रोबिन गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अजुध्या चौंक स्थित खाराकुंआ (सैन मंदिर) में भी गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट का भंडारा हुआ। मोहल्ला बडीआल स्थित शिव मंदिर में अन्नकूट के भंडारा हुआ। प्रवीण निर्वाल, सुभाष गर्ग, सजल गर्ग, रविन्द्र पंवार, यतेंद्र पंवार, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, सुधीर निर्वाल, प्रदीप पंवार, संजीव वर्मा रहे। वहीं बड़ी माता मंदिर में भी गोवर्धन के पर्व पर अन्नकूट के भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इसके अलावा शहर के भाकूवाला मंदिर, आट्ठेवाला मंदिर, सतीवाला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए गए।

बाबरी में अस्थायी गोशाला में गोवर्धन पर्व पर साफ सफाई कर पूजा अर्चना की गई। प्रधान अनुराधा सैनी, रविंद्र सैनी ने पूजा अर्चना कर गोवंश के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सहदेव, अक्षय, शेखर आदि मौजूद रहे।

शामली नाला पटरी पर  श्री हरि कृपा ट्रस्ट द्धावारा आयोजित  गोवर्धन महाराज  की पूजा करते  श्रद्धा

शामली नाला पटरी पर श्री हरि कृपा ट्रस्ट द्धावारा आयोजित  गोवर्धन महाराज की पूजा करते  श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed