फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods kept on the road confiscated, challan issued to five shopkeepers

Shamli News: सड़क पर रखा सामान किया जब्त, पांच दुकानदारों के किए चालान

Sun, 27 Oct 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Goods kept on the road confiscated, challan issued to five shopkeepers
शामली में कैराना रोड पर अतिक्रमण हटवाते सीओ व पुलिस कर्मी । संवाद
शामली। दिवाली की भीड़ से जूझ रहे शहर में शनिवार से अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। टीम ने कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला से लेकर फव्वारा चौक तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए सड़क रखे सामान को जेसीबी से उठवाकर जब्त कर लिया। इस दौरान पांच दुकानदारों के चालान भी किए गए। कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शांत किया।
विज्ञापन

पंचोत्सव पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण शहर लगातार जाम से जूझ रहा है। शनिवार को एसडीएम हामिद हुसैन, तहसीलदार राजकुमार, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस और पीएसी के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान दुकान के बाहर नाली से आगे लगे होडिंग्स जेसीबी से उखाड़कर कब्जे में लिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यापारियों से नाली से आगे रखे सामान को हटाने के लिए कहा। दुकानदारों ने आनाकानी की सामान जेसीबी की मदद से उठाकर पालिकाकर्मियों ने जब्त कर लिया। अभियान चलाते हुए अधिकारी विजय चौक पर पहुंचे। यहां से झिंझाना रोड की तरफ अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद फिर अजंता चौक तक दोनों तरफ का अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों की टीम अजंता चौक से दिल्ली रोड होते हुए फव्वारा चौक पर पहुंची। यहां से फिर कैराना रोड की तरफ विजय चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि नाली से आगे सामान रखकर अतिक्रमण न करें। अगर किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पांच दुकानदारों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले दुकानदार

फव्वारा चौक निवासी जूस विक्रेता राजकुमार का कहना है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान सही समय पर चलाया है।
विजय चौक निवासी बाइक मैकेनिक रिंकू ने कहा कि त्योहार पर दुकानदार और व्यापारियों में दुकानों के बाहर सामान रखने की होड़ मची रहती है, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। पुलिस-प्रशासन का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सही है।

किरयाना व्यापारी सुधीर गोयल व ऑटो स्पेयर पार्ट्स विक्रेता आशीष ने कहा कि प्रशासन को यह अभियान त्योहार से पहले चलाना चाहिए था।

शामली में कैराना रोड पर अतिक्रमण   हटवाते सीओ व पुलिस कर्मी । संवाद

शामली में कैराना रोड पर अतिक्रमण हटवाते सीओ व पुलिस कर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed