फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gold Medal to Sriprakash Dhama

गोल्ड मेडल जीतकर लौटे श्रीपाल धामा का स्वागत किया

Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold Medal to Sriprakash Dhama
शामली कमला कलोनी आयोजित योग शिवर में बोलते योगाचार्य डॉ श्रीपाल सिंह धामा - फोटो : SHAMLI
गोल्ड मेडल जीतकर लौटे श्रीप्रकाश धामा का स्वागत
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपन योगा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रीपाल धामा का शामली पहुंचने पर स्वागत किया गया।
मूल रूप से बागपत के ग्राम बिनौली निवासी श्रीपाल धामा शामली के काका नगर में रहते हैं। उन्होंने शामली में आरकेपीजी कालेज सहित कई संस्थाओं में योगा क्लास दी हैं। शहर के कई व्यापारी, उद्यमी और अन्य प्रमुख लोगों को भी उन्होंने योगा सिखाया है। धामा ने दो और तीन फरवरी को नई दिल्ली में फाइव स्टार वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लस नांगलोई द्वारा आयोजित की गई 60 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लोगों की ओपन योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया।

बकौल धामा इसमें कई देशों की टीम शमिल हुईं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। धामा रविवार शाम शामली पहुंचे तो शहर की कमला कालोनी में डॉक्टर अरविंद तायल, अंकित गोयल, मुकेश वर्मा, अनुज नामदेव, सोम प्रकाश, निधि जैन, प्रहलाद सिंह, पंकज गोयल, पवन कुमार, सुरेंद्र गर्ग जयप्रकाश छाबड़ा, अनुज नामेदव आदि उनसे योगा सीखने वालों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर समानित किया। श्रीप्रकाश धामा ने बताया कि आने वाले समय में योग की बहुत अधिक अनिवार्यता होगी। योग कई बीमारियों से बचाव का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed