फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Give prime attention to the training given for the development of villages: DPRO

गांवों के विकास के लिए दिया प्रशिक्षण पर दे प्रधान ध्यान: डीपीआरओ

Mon, 17 Apr 2023 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Give prime attention to the training given for the development of villages: DPRO
-विकास भवन स्थित प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर प्रधानों, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विकास भवन स्थित प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर प्रधानों, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया। डीपीआरओ ने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारी उनको दी जा रही है, वह उसको ठीक से समझे हैं और उसके अनुसार ही गांव का विकास कराएं।

सोमवार को प्रशिक्षण पंचायत रिसोर्स सेंटर पर सहारनपुर मंडल की ग्राम पंचायताें का स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गतत ग्रामों को ओडीएफ प्लस के अंतर्गत मॉडल गांव बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायतराज अधिकारी नंदलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाकर उनका विकास कराना चाहती है। ओडीएफ प्लस में उन्हीं पंचायतों को लिया गया है, जो खुले में शौच मुक्त हो चुकी हैं। गांव में अधिक से अधिक ऑनलाइन लेनदेन, बेरोजगारों को रोजगार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दिलाने, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी, नाडेप खाद के गड्ढे, वर्मी कंपोस्ट और नालियों पर सिल्ट केचर, तालाबों पर फिल्टर चेंबर आदि कार्य कराना है। इसलिए उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे तकनीकी बारीकियों की जानकारी हो सके। डीपीआरओ नंदलाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर तीन मई तक चलेगा। सोमवार को सरसावा की 5 पंचायतों से 15 प्रतिनिधि, बघरा से 20 पंचायतों में 61 प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ फैकल्टी युगांतर धामा, मंडलीय कंसल्टेंट ओम सिंह, जिला सलाहकार/ट्रेनर सचिन वर्मा व विनय सिंह, कंसल्टिंग इंजीनियर्स अंकुर राय, आदित्य सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed