फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls of 99 schools will learn the tricks of self defense

99 विद्यालयों में बालिकाओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girls of 99 schools will learn the tricks of self defense
99 विद्यालयों की बालिकाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

शामली। शासन ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का तीसरा चरण चल रहा है। इसके साथ अब उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। जनपद में 99 विद्यालयों में 33 शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे।
शासन ने बालिकाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। ताकि बालिकाएं किसी भी विषम परिस्थतियों में बिना विचलित हुए उसका सामना कर सके। अटैक इज द बेस्ट फोर्म ऑफ सेल्फ डिफेंस के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आत्म रक्षा प्रशिक्षण की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए वे उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें बालिकाओं की संख्या ज्यादा है। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट 596 विद्यालयों में 99 विद्यालयों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में बालिकाओं को 25 दिन का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिले में 33 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशक है। इस तरह से एक अनुदेशक को तीन माह के दौरान तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देंगे। बेसिक शिक्षा बालिका के जिला समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि बालिकाओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिए जाने की योजना तैयार कर ली गई है। अनुदेशकों को विद्यालय आवंटन कर खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द क ार्यक्रम संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed