फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl student accused the youth of molestation

Shamli News: छात्रा ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 13 Jun 2023 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 13 Jun 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Girl student accused the youth of molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। एक गांव निवासी एक छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। युवक ने भी युवती पक्ष पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गत दिवस वह अपने छोटे भाई के साथ कोचिंग से लौट रही थी। उसके भाई ने उसे गांव के बाहर छोड़ दिया था। इसी दौरान गांव का ही विशाल वहां पहुंचा और एक सुनसान गली में उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद आरोपी उनके घर पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी मां ने जब आरोपी का विरोध किया तो छात्रा व उसकी मां के साथ गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आरोपी विशाल ने भी थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर वह परिवार के साथ गांव स्थित मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सूरज ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। शोर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विशाल की तहरीर पर सूरज और एक अज्ञात युवक के खिलाफ एससी, एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed