{"_id":"61ae555198646918c077a6d1","slug":"girl-s-education-is-necessary-for-a-better-society-dm-shamli-news-mrt567908431","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा बेहतर समाज के लिए जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा बेहतर समाज के लिए जरूरी : डीएम
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव ग्राम बलवा सबला सलोनी कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका शिक्षा बेहतर समाज के लिए जरूरी : डीएम
शामली। गांव बलवा में सोमवार को सबला सलोनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने नै बच्चों का जन्मदिन मनाया। उन्हें कपड़े और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के खिलौने प्रदान किए। ग्राम प्रधान रेनू चौहान द्वारा सभी केंद्रों पर छोटे बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी व छोटी मेज दीं गईं।
डीएम ने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब लड़कियां शिक्षित होती हैं, तो उसके साथ पूरा परिवार भी शिक्षित होता है। शिक्षित युवती अपनी ससुराल में बच्चों को अच्छा आचरण प्रदान करती है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। 36 किशोरियों को सैनेटरी नैपकिन पैड का वितरण किया गया।
वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबला सलोनी कार्यक्रम के जरिए किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में लड़की की शादी कर दी जाती है तो उससे जो बच्चा पैदा होगा वह कुपोषित बच्चा पैदा होगा। इस प्रकार कुपोषण का चक्र चलता रहेगा। हमें कुपोषण का चक्र तोड़ना है। एसीएमओ विनोद कुमार ने कोविड-19 के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बीडीओ राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी, मुख्य सेविका रेखा सैनी, अजय आदि उपस्थित रहे।