{"_id":"593843374f1c1b25499c772b","slug":"girl-s-death-by-crushing-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली रोड पर सलेक विहार में ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई। मोहल्ला निवासी आबिद की तीन वर्षीय बेटी गुड़िया बुधवार शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले से ही एक ट्रक दिल्ली रोड की तरफ जा रहा था।
गुड़िया ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
मामले की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। बताया जाता है कि ट्रक मालिक भी सलेक विहार में रहता है। चालक ट्रक को उसी के यहां से लेकर जा रहा था। उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।