फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl raped after being dragged into the house, report filed

Shamli News: घर में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girl raped after being dragged into the house, report filed
घर में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली, कैराना। सुबह नल पर पानी भरने गई 12 वर्षीय किशोरी को युवक पकड़कर जबरदस्ती अपने घर के अंदर ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर के बाहर नल पर पानी भरने के लिए गई थी। गांव में कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस का युवक अशोक उसकी पुत्री को पकड़कर जबरदस्ती अपने घर के अंदर ले गया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। अशोक के साथी विजय, राहुल और एक अन्य राहुल ने घर के बाहर खड़े होकर पहरा दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसकी पुत्री ने घर पर आकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed