फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl on bike dies after collision with mini-truck

Shamli News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौेत

Tue, 04 Aug 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girl on bike dies after collision with mini-truck
गढ़ी अब्दुल्ला खां में शबनूर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला में जाफरपुर बस अड्डा चौराहे पर मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पांच वर्षीय शबनूर की मौत हो गई जबकि चचेरी बहन आयशा (4) गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव लेकर चौकी पर पहुंचे और आरोपी मिनी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। चौकी पर करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी अब्दुल्ला निवासी आमिर अपनी पुत्री आयशा तथा भतीजी शबनूर पुत्री शाकिर को सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव में स्थित आरा मशीन से बाइक पर बैठाकर घर ले जा रहे थे। रास्ते में ऊन-थानाभवन मार्ग पर जाफरपुर अड्डा चौराहे पर पहुंचे तो ऊन की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शबनूर व आयशा उछलकर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन

हादसे में शबनूर की मौके पर मौत हो गई जबकि आयशा गंभीर घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। आमिर ट्रक की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मिनी ट्रक लेकर मौके से भागने लगा। गढ़ी अब्दुल्ला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे मिनी ट्रक को पकड़कर चौकी पर खड़ा कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। परिजन व ग्रामीण बच्ची का शव लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में लोगों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

तीन बहनों में सबसे छोटी थी शबनूर
शबनूर तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता शाकिर करनाल के इंद्री में आरा मशीन पर काम करते हैं। बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर वे भी घर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल बना है।

गढ़ी अब्दुल्ला खां में शबनूर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

गढ़ी अब्दुल्ला खां में शबनूर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed