फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   girl knock the doors

युवती ने करा दी प्रधानों की परेड

Tue, 26 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
girl knock the doors
युवती ने करा दी प्रधानों की परेड - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली के थानाभवन में क्षेत्र के गांव जमालपुर में देर रात एक युवती ने कई घरों के दरवाजे खटखटाकर ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। पहले तो ग्रामीण इसलिए बेचैन हो उठे कि शायद चोरों ने एंट्री मार दी है। लेकिन बाद में युवती द्वारा ऐसा करने का पता चला तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस युवती की हकीकत जानने के लिए पुलिस को कई गांवों के प्रधानों और ग्रामीणाें की थाने में पूछताछ परेड  करानी पड़ी। तब जाकर पता चला कि युवती मंदबुद्धि है।
विज्ञापन


जमालपुर में रविवार देर रात यह युवती पहुंची। उसने एक-एक कर घरों के दरवाजे खटखटाए तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाहर आए तो इतनी रात युवती देख हैरान रह गए। उन्होंने उससे पूछताछ की। लेकिन वह सही ढंग से कुछ भी न बता सकी। ग्रामीणों ने सूचना देकर युवती को थानाभवन पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पहले युवती ने अपने को सोंता निवासी अफसाना बताया। इस पर पुलिस ने सोंता ग्राम प्रधान को बुलवाया तो प्रधान ने पहचानने  से मना कर दिया। दोबारा पूछताछ करने पर युवती ने अपने को मेरठ के एक गांव का निवासी बताया। पुलिस ने मेरठ पुलिस से जानकारी ली। मगर यह बात भी गलत निकली तो पुलिस ने गांव जमालपुर के आसपास के गावों के ग्राम प्रधानों  को बुलवाया। इसमें ग्राम भैंसानी इस्लामपुर ग्राम प्रधान ने युवती को कुछ 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को बुलाकर दिखवाया तो गांव मसावी निवासी आलमगीर ने  युवती को पहचानते हुए बताया कि युवती उसकी बेटी है जो मंदबुद्धि  है। कुछ साल पहले करंट लगने के कारण उसकी यह हालत हुई। वह घर से बिना बताए निकल गई थी।


पुलिस ने परिजनों से कहा कि वे इस युवती का आगे ध्यान रखें। देर रात को अचानक ऐसे भटकना उसके लिए ठीक नहीं है। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना चोरी लूट की घटनाएं इतनी हो रही हैं कि रात में हर कोई संदिग्ध नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed