फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl dies due to lightning in Garhi Daulat village

गढ़ी दौलत गांव में बिजली गिरने से युवती की मौत

Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to lightning in Garhi Daulat village
शामली : कांधला क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव में बिजली गिरने से युवती की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में मकान की छत पर बरसात से उपलों को बचाने के लिए गई युवती पर बिजली गिरने से मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार शाम मौसम में अचानक परिवर्तन के बाद तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई थी। गांव गढ़ी दौलत निवासी मुस्तकीम की 18 वर्षीय बेटी सोनम करीब आठ बजे छत पर रखे उपलों को बरसात से बचाने के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक उसी समय तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। जिससे युवती झुलस गई। शोर मचने पर परिजन युवती की मदद के लिए छत की ओर दौड़ पड़े। छत पर पड़ी युवती को गंभीर हालत में लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आकाश से बिजली गिरने से मकान का लिंटर में भी गहरा गड्ढा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्तकीम मजदूरी करने के लिए हरियाणा के पानीपत गया हुआ था। युवती की मौत की सूचना मृतका के पीड़ित पिता मुस्तकीम को दी गई। घटना की सूचना के बाद सैकड़ों ग्रामीण पीड़ित के मकान पर एकत्रित हो गए। रात करीब नौ बजे परिजन शव सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुटे थे। इसके अलावा बिजली गिरने से घर के सारे विद्युत उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed