फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get rid of jam

जाम से मिलेगी मुक्ति

Wed, 13 Dec 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 13 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Get rid of jam
road - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले के लोकनिर्माण विभाग ने  शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुुर से शामली- भैसवाल मार्ग को जोड़ने वाले गोहरनी - किरोडी लिंक मार्ग को सात मीटर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। सात मीटर लिंक मार्ग की जद में आने वाले किसानों की सूची तैयार कर किसानों की भूमि मुआवजे का आंकलन तैयार        किया जाएगा।
विज्ञापन


  शहर के भैंसवाल रोड से गोहरनी- किरोडी मार्ग से दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाला यह लिंक मार्ग मौकेपर मात्र तीन मीटर हैं। मेरठ- करनाल मार्ग फोरलेन बन जाने के बाद शामली शहर में   हरियाणा-पंजाब से आने वाले छोटे-बडे़े व भारी वाहन आने
विज्ञापन

से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

आए दिन मेरठ- करनाल मार्ग  व शामली शहर में जाम लगने लगा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में शहर के भैंसवाल रोड से गोहरनी- किरोडी मार्ग से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले 3.5 किमी लंबाई मार्ग का निर्माण कराए दिए जाने से दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग व सहारनपुुर से मेरठ -करनाल व पानीपत -खटीमा मार्ग पर जाने के लिए छोटे बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं, जिससे भारी व छोटे वाहनों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेशराणा के निर्देश पर पर शामली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शहर के भैसवाल रोड से गोहरनी- किरोड़ी मार्ग से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड को सात मीटर चौड़ा बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि शामली- भैसवाल मार्ग से गोहरनी-किरोडी लिंक मार्ग दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर साईधाम के पास जाकर निकलता है। इस लिंक मार्ग को सात मीटर की जद में आने वाले किसानों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे किसानों को मुआवजा देकर मौके पर चार मीटर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।


शासन को किसानों को भूमि मुआवजा व सड़क निर्माण स्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। इस लिंक मार्ग के सात मीटर बनने से जिले के दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग व मेरठ- करनाल मार्ग,पानीपत खटीमा मार्ग व थानाभवन - ऊन मार्ग पर चलने वाले वाहनों को निकलने मे आसानी होगी।बाहर से आने वाले वाहनों को शामली के अंदर नही जाना पड़ेगा। इस संबंध में लेखपालों को बुलाकर शामली- भैसवाल मार्ग से गोहरनी-किरोडी लिंक मार्ग से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग जोड़ने वाले मार्ग के चौडीकरण के लिए किसानों की भूमिका का आंकलन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed